फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman burnt to death for not having children

Bareilly News: संतान न होने पर महिला को जलाकर मार डाला

Thu, 07 Nov 2024 03:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt to death for not having children
बिथरी चैनपुर (बरेली)। बेनीपुर गांव में संदिग्ध हालात में झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। हरदोई से आए मायके वालों ने जलाकर हत्या करने का आरोप लगाकर पति समेत चार के खिलाफ बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना मझिला निवासी राजेश्वर सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी रूबी की शादी पांच जून 2015 को बरेली के थाना बिथरी चैनपुर के गांव बेनीपुर निवासी रितेश सिंह के साथ हुई थी। रितेश जन सुविधा केंद्र संचालित करता है। शादी के 10 साल होने के बाद भी रूबी के कोई संतान नहीं थी।
विज्ञापन

इसको लेकर ससुराली बांझ होने का ताना देकर रूबी को परेशान करता। आरोप लगाया कि मंगलवार को पति रितेश, ससुर राकेश सिंह, सास किरन सिंह और देवर भीम सिंह ने मिलकर रूबी को आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसने पर दिखावे के लिए उसको एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसियों के जरिये मायके पक्ष को जानकारी मिली तो वह लोग अस्पताल पहुंचे। वहां रूबी का शव पड़ा था। ससुरालवाले फरार हो चुके थे। सूचना पर पहुंची बिथरी थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ हाईवे नितिन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed