फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman burnt alive for dowry sell tax clerk arrested in Bareilly

पत्नी को जिंदा जलाया: राज्यकर विभाग का बाबू गिरफ्तार; पिता बोले- दहेज की खातिर मेरी बेटी को मार डाला

Mon, 25 Dec 2023 02:04 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 25 Dec 2023 02:04 PM IST
सार

Bareilly News: बरेली में एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। ससुराल वाले उसका शव निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों ने दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने विवाहिता के पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
woman burnt alive for dowry sell tax clerk arrested in Bareilly
आकांक्षा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के दुर्गानगर में विवाहिता आकांक्षा को ससुराल वालों ने दहेज की खातिर जलाकर मार दिया। पिता दिनेश कुमार ने राज्यकर विभाग के बाबू दामाद अशोक और उसके परिजनों के खिलाफ बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई है। आरोप है कि दहेज के लिए ये लोग बेटी को परेशान करते थे। पुलिस ने आरोपी पति अशोक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


मानसिक अस्पताल के कर्मचारी व रजत बिहार निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2019 में बेटी आकांक्षा (24 वर्ष) की शादी बारादरी क्षेत्र के दुर्गानगर निवासी जगदीश के बेटे अशोक के साथ की थी। करीब 10 लाख रुपये का दहेज दिया था। इसके बावजूद अशोक और उसके परिजन बेटी को दहेज के लिए परेशान करते थे। अशोक आए दिन बेटी को पीटता था, लेकिन दिनेश कुमार बेटी को ही समझाकर मामला शांत करा देते थे।
विज्ञापन


गैस चूल्हे से जलाया 
दिनेश का आरोप है कि आकांक्षा को सास शांति, ननद गीता देवी ने रविवार को गैस चूल्हे की आग से जला दिया। इसकी सूचना जब परिवार के लोगों को लगी तो वह बेटी की ससुराल पहुंचे। पता लगा कि विकास भवन के पास निजी अस्पताल में बेटी को भर्ती कराकर ससुराल वाले भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह इलाज के दौरान आकांक्षा ने दम तोड़ दिया। बारादरी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। दिनेश ने बेटी के पति, सास व ननद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अशोक बरेली में ही राज्यकर विभाग (जीएसटी) में बाबू है। उसका एक भाई लखनऊ में पुलिस कांस्टेबल है। आरोप है कि उसी के दम पर अशोक उन्हें धमकाता था। पुलिस अशोक से पूछताछ करी रही है।

ये भी पढ़ें- Bareilly: किसी और की दुल्हन बनी तो तेजाब से खराब कर दूंगा चेहरा, पूर्व मंगेतर दे रहा युवती को धमकी

बारादरी थाने के इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed