Bareilly: कचहरी के गेट पर पत्नी ने पति को चप्पलों से पीटा, भीड़ के साथ पुलिसवाले भी तमाशा देखते रहे
बरेली के कचहरी गेट पर सोमवार दोपहर को उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जबकि एक महिला ने अपने पति का गिरेबान पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई करने लगी। युवक की पिटाई होता देख लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने बीचबचाव करने का प्रयास नहीं किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में कचहरी के बाहर सोमवार को एक महिला ने अपने पति की सरेआम चप्पलों से पिटाई कर दी। दोनों तारीख पर आए थे। कचहरी से बाहर निकलने के बाद दोनों में लड़ाई हो गई। गुस्साईं महिला ने पति पर चप्पों की बरसात कर दी। मामले में दोनों ओर से तहरीर दी गई है। हालांकि कोतवाल का कहना है कि जांच कराई जा रही है। प्रथमदृष्टया मामले में पति पीड़ित लग रहा है।
बताया जा रहा है कि इज्जतनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला का पति से दहेज उत्पीड़न का मुकदमा चल रहा है। पत्नी पति व घरवालों पर करीब 10 मुकदमे दर्ज करा चुकी है। दोनों करीब छह साल से अलग रह रहे हैं। सोमवार को दोनों ही तारीख पर कोर्ट आए थे। दोपहर बाद कोर्ट से निकले तो सड़क पर दोनों में बहस होने लगी।
तमाशबीन बने लोग
महिला ने पहले गिरेबान पकड़कर पति को खरी-खोटी सुनाईं और फिर चप्पलों से उसे पीट दिया। लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीचबचाव करने का प्रयास नहीं किया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। इस घटनाक्रम का लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। कोतवाल डीके शर्मा ने बताया कि पति और पत्नी दोनों की ओर से तहरीर आई है। इस मामले में महिला का पति पीड़ित लग रहा है, उसकी रिपोर्ट लिखी जाएगी।