फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   IVRI students protest continues for the seventh day demand hike in internship stipend

बरेली: आईवीआरआई के छात्रों का प्रदर्शन सातवें दिन भी जारी, इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग

Sun, 11 Oct 2026 12:43 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 11 Oct 2026 12:43 PM IST
सार

आईवीआरआई के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को सातवें दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। छात्र इंटर्नशिप स्टाइपेंड तीन हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं। विद्यार्थियों ने भाजपा राज्यसभा प्रत्याशी श्रुति गंगवार से मुलाकात की। मीरगंज के विधायक डॉ. डीसी वर्मा ने भी उनकी समस्याएं सुनीं। 

विज्ञापन
IVRI students protest continues for the seventh day demand hike in internship stipend
आईवीआरआई में छात्रों का प्रदर्शन जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) के विद्यार्थियों का इंटर्नशिप स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन शनिवार को सातवें दिन भी जारी रहा। विद्यार्थियों ने भाजपा की राज्यसभा प्रत्याशी श्रुति गंगवार से मुलाकात कर अपनी मांगों और समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने संस्थान के निदेशक से सीधे बात कर विद्यार्थियों की समस्याएं उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों के अनुसार, आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) और एसोसिएट स्नातक समन्वयक ने भी शनिवार को उनसे बातचीत की। अधिकारियों ने प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई। वहीं, मीरगंज के विधायक, उत्तर प्रदेश पशु चिकित्सा परिषद के अध्यक्ष और पशु चिकित्सक डॉ. डीसी वर्मा भी परिसर पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनीं और आश्वासन दिया कि वह केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने उनकी मांगें रखेंगे। जरूरत पड़ने पर दिल्ली जाकर भी मंत्री से मुलाकात करने की बात कही।

विज्ञापन
Trending Videos

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया एकजुटता का संदेश
प्रदर्शन के बीच विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया। स्नातक विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी समस्याओं और मांगों को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गायन, नृत्य और गिटार वादन जैसी प्रस्तुतियां दीं। प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों का कहना है कि वे चाहते हैं कि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय लिया जाए, ताकि वे पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर सकें और पशु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में सार्थक योगदान दे सकें।

विद्यार्थियों की प्रमुख मांग इंटर्नशिप स्टाइपेंड को मौजूदा तीन हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 25 हजार रुपये प्रतिमाह करना और इंटर्नशिप की अवधि छह महीने से बढ़ाकर 12 महीने करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed