{"_id":"6af8ccf82b558e5c3204367f","slug":"woman-attacked-at-her-home-over-an-old-legal-case-her-clothes-were-torn-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-103687-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुराने मुकदमे पर महिला के घर में आकर हमला, कपड़े फाड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुराने मुकदमे पर महिला के घर में आकर हमला, कपड़े फाड़े
विज्ञापन
पुलिस ने विहिप नगर अध्यक्ष समेत नौ आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मामला
फरीदपुर। थाना क्षेत्र में पुराने मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने के मामले में एक महिला के साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़े और उसके भाई के सिर पर तमंचे की बट से हमला किया। पुलिस ने नौ आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उनका एक मुकदमा थाना फरीदपुर में विचाराधीन है, जो वर्तमान में न्यायालय फास्टट्रैक कोर्ट बरेली में चल रहा है। आरोप है कि मोहल्ले के संजय, अजय, अरविंद, कुणाल, आशीष, विवेक, वंश और विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर लगातार समझौते का दबाव बना रहे थे। आरोपी पीड़िता और उसके भाई को जान से मारने की धमकियां भी दे रहे थे। 11 नवंबर को रात करीब एक बजे पीड़िता और उसका भाई बाजार से घर लौट रहे थे। तभी सभी ने हमला कर दिया। शोर सुनकर पीड़िता के भाई और अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देकर भाग गए। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विहिप नगर अध्यक्ष ने आरोप को बताया निराधार
विहिप के नगर अध्यक्ष सोमपाल राठौर ने बताया कि 11 को दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इसमें एक पक्ष की मदद के लिए थाने गया। तभी दूसरे पक्ष ने रंजिशन उनका भी नाम मुकदमे में लिखवा दिया गया। लगाए गए आरोप निराधार हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की है।