{"_id":"6a551b5689f772e20705f423","slug":"woman-arrested-for-threatening-husband-by-posing-as-fake-ias-officer-in-bareilly-2026-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: खुद को आईएएस बताकर की शादी, राज खुला तो पति को धमकाया, आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: खुद को आईएएस बताकर की शादी, राज खुला तो पति को धमकाया, आरोपी महिला गिरफ्तार
Mon, 13 Jul 2026 10:40 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 13 Jul 2026 10:40 PM IST
सार
बरेली के फरीदपुर में फर्जी आईएएस बनकर पति को धमकाने वाली आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी महिला
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के फरीदपुर में खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला ने फर्जी आईएएस बनकर शादी की और बाद में अपने पति को प्रताड़ित कर जान से मारने की धमकी दी। उसने पति से 40 लाख रुपये की मांग की थी। पति ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सोमवार को महिला को बदायूं से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फरीदपुर के पचौमी गांव निवासी अभिषेक ने 15 दिन पहले अपनी पत्नी साधना और उसके मायके वालों के खिलाफ फरीदपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। अभिषेक ने पुलिस को बताया कि साधना ने उसे विश्वास दिलाया था कि वह एक आईएएस अधिकारी है।
विज्ञापन
अभिषेक ने आरोप लगाया कि साधना ने उसे फर्जी प्रमाणपत्र और प्रशंसा पत्र दिए थे। उसने अपने सोशल मीडिया पर भी कई फर्जी पोस्ट और तस्वीरें डाली थीं। शादी के कुछ दिनों बाद साधना का असली चेहरा सामने आया। उसने अभिषेक को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Trending Videos
परिवार को भी दी धमकी
साधना ने अभिषेक के परिवार को भी ब्लैकमेल करने की कोशिश की। उसने अभिषेक के भाई-बहनों और माता-पिता को भी जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने बताया कि साधना ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। उसने कहा कि उसने अभिषेक से पैसे ऐंठने के लिए ही फर्जी आईएएस बनने का नाटक किया था।
फरीदपुर के सीओ संदीप सिंह ने बताया कि साधना के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने के मामले में मामला दर्ज किया गया था, उसी आधार पर गिरफ्तारी की गई है।