फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman and her daughter killed in road accident on nainital highway

Bareilly News: नैनीताल हाईवे पर ट्रैक्टर ने मारी बाइक को टक्कर, डेढ़ साल की बेटी-पत्नी की मौत; पति घायल

Mon, 17 Jul 2023 02:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Jul 2023 02:03 PM IST
सार

उत्तराखंड के रूद्रपुर से बाइक पर सवार होकर महिला अपने पति व बच्ची के साथ गांव जा रही थी। इसी दौरान शेरगढ़ चौराहे के पास रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई।  

विज्ञापन
woman and her daughter killed in road accident on nainital highway
हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के थाना बहेड़ी क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ है। शेरगढ़ चौराहे के पास सोमवार को रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने तेज व लापरवाही से वाहन को चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार महिला और उसकी मासूम बेटी की मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे कस्बा चौकी प्रभारी संजीव कुमार ने घायल को सरकारी अस्पताल भिजवाया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद शाहजहांपुर के थाना खुदागंज क्षेत्र के गांव अकबरिया निवासी हरि शंकर अपनी पत्नी चमेली देवी (24) और 19 माह की बेटी सौम्या के साथ उत्तराखंड के रूद्रपुर में रहकर प्राइवेट फैक्ट्री में नौकरी करता था। हरि शंकर सोमवार सुबह पत्नी और बेटी को लेकर बाइक से अपनी बीमार मां को देखने घर जा रहा था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ये कैसा प्यार: रोते रहे मासूम, प्रेमी के साथ चली गई पांच बच्चों की मां; पंचायत ने सुनाया था ये फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसकी बाइक बहेड़ी बाईपास स्थित शेरगढ़ चौराहे के समीप जैसे ही पहुंची, तभी रेत से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक से चमेली देवी और मासूम सौम्या सड़क पर गिर गई। दोनों के ऊपर से ट्रॉली का पहिया गुजर गया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार से दौड़ दिया। राहगीरों ने पीछा करके उसे गांव जाम के पास ट्रैक्टर रुकवा लिया। लोग ट्रैक्टर चालक को पकड़ पाते, उससे पहले ही वह ट्रैक्टर-ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed