फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Woman Alleges Sub-Inspector at Nawabganj Police Station Made Obscene Remarks Over Phone

यूपी का रंगीन मिजाज दरोगा: महिला से बोला- तुम्हारी जैसी चाहने वाली मिल जाए तो नौकरी छोड़ दूं, ये है पूरा मामला

Wed, 15 Apr 2026 10:22 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी नवाबगंज (बरेली) Published by: विकास कुमार Updated Wed, 15 Apr 2026 10:22 PM IST
सार

महिला ने जब प्रेमी को बिना कार्रवाई छोड़ने का कारण पूछा तो तो दरोगा ने फोन पर उससे अश्लील बातें शुरू कर दीं। महिला के पास उसकी अश्लील बातों की लंबी रिकॉडिंग है।
 

विज्ञापन
Woman Alleges Sub-Inspector at Nawabganj Police Station Made Obscene Remarks Over Phone
दरोगा ने की महिला से अश्लील बातें - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

यूपी के बरेली स्थित नवाबगंज थाने कस्बा चौकी पर तैनात चौकी इंचार्ज सुनील कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक महिला ने एसएसपी के समक्ष पेश होकर शिकायत कर कहा कि दरोगा ने उसके प्रेमी को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेकर बिना कार्रवाई छोड़ दिया। आरोप है कि दरोगा ने फोन पर उससे अश्लील बातें कीं और कहा कि तुम्हारे जैसी चाहने वाली मिल जाए तो नौकरी छोड़ दूं। एसएसपी अनुराग आर्य ने दरोगा को निलंबित कर मामले में जांच सीओ प्रथम आशुतोष शिवम को दी है।

विज्ञापन

प्रेमी के खिलाफ दी थी महिला ने तहरीर
महिला का कहना है कि उसने दरोगा से हुई बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया। उसने एसएसपी को बताया कि उसका कस्बे के मोहल्ला नई बस्ती पश्चिमी निवासी एक विवाहित युवक से तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध भी बनाए। युवक जब शादी से टालमटोल करने लगा, तो महिला ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी को जेल में बंद किया पर पैसे लेकर छोड़ा
आरोप है कि दरोगा ने युवक को थाने में बंद तो किया, लेकिन बाद में 1.50 लाख रुपये लेकर बिना कार्रवाई के छोड़ दिया। उसे छोड़ने के बाद दरोगा ने महिला को चौकी पर आने को कहा। महिला ने जब प्रेमी को बिना कार्रवाई छोड़ने का कारण पूछा तो तो दरोगा ने फोन पर उससे अश्लील बातें शुरू कर दीं। महिला के पास उसकी अश्लील बातों की लंबी रिकॉडिंग है।

विज्ञापन

एसएसपी क्या बोले
नवाबगंज की महिला जनसुनवाई में मेरे समक्ष पेश हुई थी। उसने कस्बा चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाए। आरोप गंभीर हैं। दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। मामले में जांच सीओ प्रथम आशुतोष शिवम करेंगे। - अनुराग आर्य, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed