{"_id":"5ec58fda8ebc3e904806211c","slug":"woman-admitted-to-the-district-hospital-after-stopping-the-train-for-delivery-bareilly-news-bly406507665","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिलीवरी के लिए ट्रेन रोककर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिलीवरी के लिए ट्रेन रोककर जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई महिला
विज्ञापन
ट्रेन से स्टेशन पहुंचे लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से लोग लगातार घर लौट रहे हैं। वैसे तो इन ट्रेनों में मेडिकल सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं लेकिन मंगलवार रात बरेली जंक्शन पर एक रन थ्रू ट्रेन को एक महिला यात्री को प्रसव पीड़ा होने पर रोकना पड़ा। देर रात महिला को उसके पति के साथ प्रशासन ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां महिला का प्रसव कराया गया।
लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों को लेकर चल रही तमाम रन थ्रू ट्रेनें बरेली जंक्शन से होकर गुजरती हैं लेकिन मंगलवार रात स्टेशन स्टाफ का दिल्ली से गोंडा जा रही एक ट्रेन में एक महिला को प्रसव पीड़ा से गुजरने की जानकारी देते हुए उसके लिए मेडिकल टीम के साथ जरूरी व्यवस्थाएं तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए। रात करीब एक बजे ट्रेन को जंक्शन पर रोका गया। उसमें सवार गर्भवती गोंडा की रहने वाली सोमन का मेडिकल टीम ने परीक्षण किया। फिर उसे एंबुलेंस मदद से जिला महिला अस्पताल में भेज दिया गया। महिला के लिए व्यवस्थाएं करने के बाद ट्रेन को रवाना किया गया। यहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों की जांच के बाद महिला की डिलीवरी कराई गई।