फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   woman accused her brother-in-law of misdeed in Bareilly

Bareilly News: विवाहिता ने देवर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पति ने साथ रखने से किया इनकार

Fri, 13 Sep 2024 05:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 13 Sep 2024 05:18 PM IST
सार

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और देवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का कहना है कि उसका पति पहले से शादीशुदा है। उसे यह बात शादी के बाद पता चली। विवाहिता ने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  

विज्ञापन
woman accused her brother-in-law of misdeed in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के देवरनियां थाना क्षेत्र में एक विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने देवर पर दुष्कर्म करने और जान से मारन की धमकी देने का आरोप लगाया। घटना के बाद पति ने विवाहिता को साथ रखने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन


पीड़ित विवाहिता का आरोप है कि उसकी शादी चार साल पूर्व बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी युवक से हुई थी। शादी के बाद पता चला कि उसका पति पहले से ही शादीशुदा है, जिसके दो बच्चे भी हैं। इसी को लेकर दंपती में मनमुटाव हो गया। एक साल से विवाहिता अपने मायके रह रही है।
विज्ञापन


पति ने बना ली थी दूरी 
आरोप है कि एक माह पूर्व पति ने फोन कर उसे ससुराल बुला लिया। मगर ससुराल जाने के बाद पति ने उससे दूरी बना ली। विवाहिता का आरोप है कि देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। उक्त घटना के बाद पीड़िता अपने मायके चली आई। इसे लेकर पंचायत हुई। पंचायत में पति ने पीड़िता को रखने की हामी भरी थी। मगर अब वह मुकर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि वह अपनी फरियाद लेकर देवरनियां कोतवाली गई। मगर पुलिस ने उसकी नहीं सुनी तो उसने एडीजी जोन के यहां फरियाद लगाई। एडीजी जोन के आदेश पर आरोपी पति और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed