UP News: महिला ने दवा खाकर घर में किया खुद का गर्भपात, झाड़ियों में फेंका भ्रूण, बेटे ने दर्ज कराई रिपोर्ट
पांच माह की गर्भवती ने दवा खाकर खुद का गर्भपात कर लिया। भ्रूण को थैले में रखकर झाड़ियों में फेंक दिया। उसे ऐसा करते उसके बेटे ने देख लिया। बेटे ने मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने भ्रूण बरामद कर उसका पोस्टमॉर्टम कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 45 वर्षीय महिला ने घर में ही अपना गर्भपात कर लिया और थैले में भ्रूण ले जाकर झाड़ियों में फेंक दिया। उसकी निगरानी कर रहे बेटे ने मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर भ्रूण बरामद कराया। पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमॉर्टम कराया। रिपोर्ट में पांच माह का बालक भ्रूण बताया गया है।
गोंडा का मूल निवासी परिवार कैंट क्षेत्र की एक कॉलोनी में कई साल से रह रहा है। घर के मुखिया सैन्य क्षेत्र में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। परिवार में उनकी 45 साल की पत्नी और 20 साल का बेटा है। उनके बेटे ने शुक्रवार शाम कैंट थाना प्रभारी राजेश यादव को कॉल की।
यह भी पढ़ें- UP: नेपाली युवती को खंभे से बांध पीटने के आरोपी बोले- गलती हो गई; चोर समझ पकड़ा फिर पार कर दी थीं हदें
उसने बताया कि उसकी मां गर्भवती थी। मां ने कोई दवा खाकर अपना गर्भपात कर लिया। खुद ही भ्रूण निकालकर एक थैले में रख दिया। फिर वह घर से चुपचाप थैला लेकर निकली और उसे थोड़ी दूर पर झाड़ियों में फेंककर चली आई।
मां की निगरानी कर रहा था बेटा
बेटे ने पुलिस को बताया कि वह भी मां की लगातार निगरानी कर रहा था। वह मां के पीछे गया और उसने थैला खोलकर देखा। थैले में मृत भ्रूण रखा हुआ था। बेटे ने थैले व भ्रूण का फोटो ले लिया।
उसने इंस्पेक्टर को बताया कि मां ने घर में ही दवा खाकर गर्भपात कर लिया है जो गलत है। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि बेटे की शिकायत पर महिला के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली है। महिला ने ऐसा क्यों किया? इसकी जांच की जा रही है।