फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wolf entered the house...injured the father, chewed the son's hand

Bareilly News: घर में घुसा भेड़िया... पिता को किया जख्मी, चबाया बेटे का हाथ

Wed, 18 Sep 2024 07:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:37 AM IST
विज्ञापन
Wolf entered the house...injured the father, chewed the son's hand
- सोमवार रात की घटना, गांव में कॉम्बिंग करती रही वन विभाग की टीम
विज्ञापन

हाफिजगंज। जिले में वन्यजीवों के हमले का सिलसिला जारी है। सोमवार रात नवाबगंज तहसील क्षेत्र के गांव भानपुर में भेड़िये ने हमला कर किसान को जख्मी कर दिया। पिता को बचाने आए बेटे का हाथ चबा गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम रातभर कॉम्बिंग करती रही, पर भेड़िये का कोई पता नहीं चला।
पुष्पेंद्र ने बताया कि सोमवार रात 10 बजे उनके पिता प्रेम सिंह (55) घर के बाहर से लघुशंका करके घर में घुसने जा रहे थे। तभी भेड़िये ने उन पर हमला कर दिया। वह बचने के लिए घर के अंदर भागे तो भेड़िया भी घर में घुस आया और उन्हें आंगन में गिरा दिया। चेहरे और शरीर के कई अन्य हिस्सों पर दांतों से काटकर उन्हें घायल कर दिया। पुष्पेंद्र, पिता को बचाने पहुंचे तो भेड़िया उनका हाथ भी चबा गया। शोर सुनकर मोहल्ले के कई लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। उन्होंने बमुश्किल भेड़िये को खदेड़ा। तब जाकर प्रेम सिंह की जान बच सकी।
विज्ञापन

परिजन किसान को एंबुलेंस से नवाबगंज ले गए। वहां से उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर माधो सिंह व अन्य वनकर्मी रातभर भेड़िये की तलाश करते रहे, पर उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार दोपहर गांव पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों को रात में अकेले घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। उप प्रभागीय वन अधिकारी कमल कुमार ने बताया कि पैरों के निशान के अनुसार सियार प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने जारी की एडवाइजरी
अफवाहों से बचें। वन्यजीव दिखाई दे तो विभाग को सूचना दें। रात में अकेले घर से बाहर न निकलें। जरूरी होने पर समूह में जाएं। टाॅर्च और डंडा साथ रखें। घर के आसपास पर्याप्त रोशनी रखें। बुजुर्गों और बच्चों को घर से अकेले न निकलने दें। रात को खुले में न सोएं और घर का दरवाजा बंद रखें। वीरान जगह पर अकेले न जाएं। वन्यजीवों को उकसाने की काेशिश न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed