{"_id":"6b07376804b07ad83906da8f","slug":"without-safety-the-risk-of-accidents-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-7255-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बिन सुरक्षा... हादसों का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बिन सुरक्षा... हादसों का खतरा
विज्ञापन
दुनका। धनेटा-शीशगढ़ रोड पर पिछले एक महीने में मिर्जापुर से सुल्तानपुर गांव के बीच हुए हादसों में छह लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग घायल हुए हैं। मार्ग के कई मोड़ों और संवेदनशील स्थलों पर स्पीड ब्रेकर, रेडियम संकेतक और चेतावनी बोर्ड न होने से कोहरे में हादसे बढ़ने की आशंका है।
दुनका के ग्राम प्रशासक अफसर अहमद, लक्ष्मीकांत गंगवार, हरद्वारी लाल गंगवार, वेदराम, रवि प्रताप सिंह, नितिन कुमार, सिपाही लाल शर्मा, सतीश चंद्र गंगवार आदि ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर सुरक्षा उपाय कराने की मांग की है। साथ ही, तेज रफ्तार और बिना लाइसेंस वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की मांग की है।
इस बाबत उपजिलाधिकारी निधि शुक्ला ने बताया कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को पत्र भेजा जा चुका है। वह, सीओ मीरगंज और पीडब्ल्यूडी की टीम के साथ मार्ग का निरीक्षण कर दुर्घटना स्थलों का आकलन करेंगी। उसके आधार पर स्पीड ब्रेकर और रेडियम संकेतक लगाए जाएंगे। साथ ही, यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले लोगों पर पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। नियमों का पालन कराकर हादसों पर अंकुश लगाने का प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
इस रोड पर हादसों में इनकी हो चुकी मौत
धर्मपुरा निवासी न्याज अहमद (60)
दुनका निवासी सिद्धार्थ उर्फ नैतिक (14)
धनेली निवासी दीपक (32)
धनेटा निवासी अंकित (20)
बकैनिया बीरपुर निवासी अर्जुन (22)
दुनका निवासी अनीस (30)