फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   without mask on station fine will charged

स्टेशन पर बिना मास्ट दिखे तो होगी दण्डात्मक कार्यवाही

Wed, 12 Jan 2022 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
without mask on station fine will charged
बरेली। देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के लिए सख्ती शुरू कर दी है। पूर्वोतर रेलवे के इज्जतनगर मंडल ने सभी स्टेशनों पर स्टाफ और यात्रियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन

सभी स्टेशनों को जारी आदेश में कहा है कि बुकिंग विंडो से सिर्फ उन्हीं यात्रियों को टिकट दिए जाएं जो मास्क लगाए हों। बगैर मास्क टिकट के लिए लाइन में लगने वाले यात्रियों से सौ से लेकर पांच सौ रुपये तक का जुर्माना वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में कहा गया है कि संक्रमण से बचाव के लिए यात्री और रेलवे कर्मचारी कोरोना गाइड लाइन का पूरी तरह पालन करें। प्लेटफार्म के साथ ट्रेनों में भी शारीरिक दूरी बनाए रखी जाए। प्लेटफार्म और ट्रेन के अंदर इधर-उधर न थूकें। इस्तेमाल किया गया मास्क भी डस्टबिन में डालें। यात्री चार्जर, मोबाइल, खाद्य सामग्री जैसी अपनी कोई भी वस्तु सहयात्रियों को न दें।
विज्ञापन

यात्रियों को जागरूक करने के लिए चलेगा अभियान
इज्जतनगर रेलवे मंडल यात्रियों के साथ अपने कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाएगा। लोगो को संक्रमण से बचाव के साथ टीकाकरण कराने को प्रेरित किया जाएगा। रेलवे स्टेशनों पर पोस्टरों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया जाएगा। यात्री किसी भी आकस्मिक आवश्यकता के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed