फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   People of both communities filed reports in case of Bareilly uproar

बरेली बवाल: 85 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिन्हित कर रही पुलिस

Sat, 10 Feb 2024 07:49 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 10 Feb 2024 07:49 AM IST
सार

Bareilly News: बरेली में शुक्रवार शाम को बवाल हो गया था। मौलाना तौकीर रजा खां के प्रदर्शन के बाद लौटी भीड़ से निकले अराजकतत्वों ने पथराव और तोड़फोड़ कर दी थी। बाइक सवार युवकों को पीटा। इस मामले में दोनों समुदाय के लोगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
People of both communities filed reports in case of Bareilly uproar
बरेली बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा खां के प्रदर्शन के बाद श्यामगंज में हुए बवाल के मामले में दो रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। नकटिया निवासी समीर सागर व कपिल की ओर से बारादरी थाने में 50 से 60 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ पहली रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, बारादरी थाना क्षेत्र निवासी मुस्तकीम व फरीदपुर निवासी शख्स की ओर से 20 से 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ दूसरी रिपोर्ट लिखवाई गई है। 

विज्ञापन


दोनों ही पक्ष ने अकारण पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सभी का मेडिकल परीक्षण कराया है। एसपी सिटी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों व मोबाइल फुटेज के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


अलर्ट के बाद भी हो गया था बवाल 
हल्द्वानी हिंसा के मद्देनजर अलर्ट के बावजूद शुक्रवार को शहर में बवाल हो गया था। पुराना शहर में भीड़ ने कई दुकानों में तोड़फोड़ कर दूसरे समुदाय के लोगों की पिटाई कर दी। इसमें चार लोग घायल हुए हैं। आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के आह्वान पर गिरफ्तारी देने पहुंची भीड़ मौके पर कुछ नहीं कर सकी तो लौटते वक्त अराजकता पर उतर आई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान से पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर गिरफ्तारी देने का आह्वान किया था। पुलिस ने बिहारीपुर चौकी क्षेत्र के उस इलाके को छावनी बना दिया, जहां मौलाना व उनके समर्थकों के आवास, मस्जिद और इस्लामिया इंटर कॉलेज का मैदान है।

दोपहर एक से शाम चार बजे तक रस्साकशी चली। इस बीच सुरक्षा बंदोबस्त को दरकिनार कर हजारों लोगों की भीड़ प्रतिबंधित क्षेत्र में पहुंच गई। यहां सांकेतिक गिरफ्तारी के बाद लोगों से घर लौटने की बात कहकर मौलाना तौकीर चले गए। हालांकि, भीड़ का गुस्सा कम नहीं हो रहा था। भीड़ में शामिल लोग प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे।

श्यामगंज इलाके में उपद्रव
गुस्से में भरे लोग नारेबाजी करते हुए जब श्यामगंज व पुराना शहर के इलाके में आए तो इनमें से कुछ ने दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। अधिकतर दुकानें बंद थीं तो इन लोगों ने फल व फूलों के फड़ों पर हमला बोला और सारा सामान तितर-बितर कर दिया। इस दौरान दूसरे समुदाय के लोगों को पकड़कर पीटा गया। इससे सनराइज कॉलोनी निवासी समीर सागर, जगतपुर के कपिल शर्मा, श्यामगंज के दुकानदार हरप्रीत सिंह सहित चार लोग घायल हो गए। 

स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि कुछ दुकानों में आग लगाने की कोशिश भी की गई पर पुलिस के आने पर हुड़दंगी नारेबाजी करते हुए फरार हो गए। सैलानी में बाजार खुला था और लड़कों की भीड़ दुकानों पर समूह बनाकर खड़ी थी। पुलिस ने दुकानें बंद कराईं तो लड़के गलियों में भाग निकले। एसपी सिटी राहुल भाटी के नेतृत्व में पुलिस, पीएसी व आरएएफ ने भीड़ को खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed