फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   With the drop in temperature, the number of passengers in AC buses of roadways started decreasing.

Bareilly News: तापमान में गिरावट के साथ रोडवेज की एसी बसों में घटने लगे यात्री

Sun, 17 Nov 2024 03:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
With the drop in temperature, the number of passengers in AC buses of roadways started decreasing.
बरेली। तापमान में कमी आने के साथ रोडवेज की एसी बसों में यात्रियों की संख्या घटने लगी है। पिछले तीन-चार दिन में ऑनलाइन टिकट बुकिंग में 50 फीसदी तक की कमी आई है। पिछले दिनों त्योहारी सीजन के दौरान रोडवेज की एसी बसों में सीटें नहीं मिल रही थीं, लेकिन अब यात्री नहीं मिल रहे।
विज्ञापन

बरेली परिक्षेत्र की 32 बसों का संचालन दिल्ली, लखनऊ, कानपुर और आगरा के लिए किया जाता है। एसी बसाें का किराया साधारण के मुकाबले ज्यादा है। अमूमन रोडवेज हर वर्ष सर्दियों के सीजन में एसी बसों का किराया भी सामान्य के बराबर कर देता है। इस बार अब तक किराया कम नहीं किया गया है।
विज्ञापन

जिन मार्गों पर एसी बसों का संचालन किया जाता है उन पर एसी के मुकाबले साधारण बसों को ज्यादा यात्री मिल रहे हैं। एसी बसों के बस अड्डों से छूटने और अगले बस अड्डे तक पहुंचने का समय निर्धारित होने के कारण कई बार खाली सीटों के साथ बसों को रवाना करना पड़ रहा है। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि मुख्यालय स्तर से आदेश मिलते ही बसों का किराया कम कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed