फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   With the bodies of the wife is sitting on the road

पत्नी के शव के साथ बैठा है सड़क पर

Thu, 14 Jan 2016 01:49 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 14 Jan 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
With the bodies of the wife is sitting on the road
बरेली। जनवरी की सर्द रात में गरीब मजदूर राजेश सुभाषनगर में मनोकामना मंदिर के पास एक दुकान के बाहर अपनी पत्नी के शव के पास बैठा है। पत्नी का ठीक से इलाज करा नहीं पाया। उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घर लेकर आया तो मकान मालिक ने कहा छोटी सी कोठरी में शव कहां रखोगे। इसलिए दुकान का शटर खोल कर उसके बाहर शव रखवा दिया। इसी बीच मोहल्ले के लोगों तक उसकी कहानी पहुंची तो लोग जुटने लगे। अंत्येष्टि के लिए चंदा होने लगा। देर रात उसके पास करीब आठ हजार रुपये जमा हो गए थे और मोहल्ले वालों ने उसे भरोसा दिलाया है कि सुबह सिटी श्मशान में अंत्येष्टि भी करा देंगे।
विज्ञापन

राजेश रहने वाला बरेली का ही है लेकिन उसका कोई अपना घर नहीं है। कभी मजदूरी मिल जाती है कभी शादी ब्याह में बेटर बन जाता है। किराए के ही घर में पैदा हुआ। दो साल से वह बाबूराम के घर में किराए के एक कमरे में पत्नी के साथ रह रहा था। पत्नी बीमार हुई तो जिला अस्पताल ले गया।  शाम करीब पांच बजे पत्नी ज्योति की मौत हो गई। राजेश शव को टैंपो से लेकर  किराए के मकान में पहुंचा तो मकान मालिक ने शव बाहर ही रखने को कहा बाद में अपनी एक दुकान का शटर खोल दिया जिसके बाहर शव रखा है। सड़क पर शव देख कर लोग जुटने लगे और मदद करने लगे। मोहल्ले के जितेंद्र कश्यप ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह अंत्येष्टि सिटी शमसान भूमि पर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed