फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   With Supriya's ticket, SP announced the remaining five candidates

सुप्रिया के चौंकाने वाले टिकट के साथ सपा ने घोषित किए बाकी पांच प्रत्याशी

Sun, 23 Jan 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
With Supriya's ticket, SP announced the remaining five candidates
बरेली। कैंट सीट से कांग्रेस प्रत्याशी सुप्रिया ऐरन को टिकट देने के चौंकाने वाले फैसले के साथ समाजवादी पार्टी ने शनिवार को जिले की बाकी सभी छह सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। टिकट की घोषणा से ऐन पहले सुप्रिया ऐरन और प्रवीण सिंह ऐरन को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके अलावा जिलाध्यक्ष अगम मौर्य को बिथरी, आंवला से आरके शर्मा, मीरगंज से सुल्तान बेग, फरीदपुर से विजय पाल सिंह और भोजीपुरा से शहजिल इस्लाम को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी ने टिकट बंटवारे में जातिगत संतुलन के साथ बाहरी दलों से आए नेताओं को भी प्राथमिकता दी है। नौ सीटों पर घोषित किए गए प्रत्याशियों में तीन पुराने चेहरों के अलावा दूसरे दलों से आए तीन और जिला संगठन से दो चेहरे शामिल हैं। दूसरे दलों से आए लोगों में कांग्रेस की घोषित प्रत्याशी व पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, भाजपा छोड़कर उसके विधायक आरके शर्मा और साल भर पहले बसपा छोड़कर सपा में शामिल होने वाले विजय पाल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

नए चेहरों में पार्षद और महानगर उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल को शहर सीट से टिकट दिया गया है। पुराने चेहरों में भोजीपुरा से पूर्व विधायक शहजिल इस्लाम को फिर मौका दिया गया है। बहेड़ी से अताउर रहमान और नवाबगंज से भगवत सरन गंगवार पर भरोसा जताया गया है। जिला प्रवक्ता मयंक शुक्ला मोंटी ने बताया कि सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है। पार्टी कार्यालय से सभी को सिबंल दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed