फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wishap will be satellite flyover, proposal being made

Bareilly News: वाईशप होगा सेटेलाइट फ्लाईओवर, बनाया जा रहा प्रस्ताव

Thu, 23 May 2024 04:08 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 May 2024 04:08 AM IST
विज्ञापन
Wishap will be satellite flyover, proposal being made
बरेली। सेटेलाइट फ्लाईओवर जल्द ही वाईशेप होगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे मंडलायुक्त के सामने रखा जाएगा। इस पुल के वाईशेप होने से पीलीभीत रोड पर जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन


वर्ष 2018 में सेटेलाइट चौराहे पर फ्लाईओवर के निर्माण को मंजूरी मिली थी। वर्ष 2021 में सेतु निगम ने ईसाइयों की पुलिया से शाहजहांपुर रोड की ओर 597 मीटर लंबा फ्लाईओवर बना दिया। प्रशासन का मानना था कि इससे सेटेलाइट तिराहे पर लगने वाला जाम खत्म हो जाएगा, लेकिन यह समस्या अब भी बनी हुई है। हालांकि, शाहजहांपुर जाने-आने वालों की राह जरूर आसान हो गई है।
विज्ञापन

इधर, साल दर साल पीलीभीत रोड पर यातायात का दबाव बढ़ रहा है। तिराहे के कोने पर ही सेटेलाइट बस अड्डा है। 200-250 बसें रोजाना यहां आती-जाती हैं। हालत यह है कि शाहजहांपुर से ज्यादा यातायात अब पीलीभीत मार्ग पर है, क्योंकि इसी मार्ग पर कई मैरिज हॉल, होटल व काॅलोनियां हैं। हजारों की आबादी यहां रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके मद्देनजर अब फ्लाईओवर को वाईशेप करने का प्रस्ताव बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर के बीच में से पुल की एक शाखा को पीलीभीत बाइपास की तरफ उतारा जाएगा। इससे पीलीभीत से आने-जाने वाले लोग सीधे फ्लाईओवर पर चढ़कर बरेली या फिर शाहजहांपुर की तरफ जा-आ सकेंगे। इससे यहां जाम की समस्या का भी समाधान हो जाएगा। वाईशेप में पुल कहां पर उतारा जाएगा, इसको लेकर मंथन चल रहा है।
खत्म होगी जाम की समस्या

रोजाना यहां से गुजरना होता है। सुबह-शाम जाम लगा रहता है। कार वालों को ज्यादा दिक्कत होती है। पुल के वाईशेप हो जाने पर यह समस्या खत्म हो जाएगी। - नवजोत, मुंशीनगर
यहां जाम रोज की समस्या बन गई है। फ्लाईओवर को वाईशेप बनाकर पीलीभीत मार्ग की तरफ उतारा जाए और मार्ग को वनवे कर दिया जाए तो समस्या खत्म हो जाएगी। - मोहित निगम, सुभाषनगर

सेटेलाइट तिराहे के पास फ्लाईओवर को वाईशेप बनाने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। मंडलायुक्त की बैठक में इसे रखा जाएगा। प्रस्ताव पास होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। - एके गुप्ता, परियोजना निदेशक, सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed