फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wires hanging with the help of poles, officials unaware

Bareilly News: बल्लियों के सहारे लटक रहे तार, अधिकारी अनजान

Sun, 11 May 2025 02:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Wires hanging with the help of poles, officials unaware
बरेली। बिजली निगम की लापरवाही और अनदेखी लोगों की जान खतरे में डाल रही है। संकरी गलियों में बल्लियों पर तार लटक रहे हैं तो कहीं बिजली के खंभों को मकानों की हदों में कर लिया हैं। कई संकरी गलियां तो ऐसी हैं जहां मकानों के छज्जाें पर तारों का जाल हैं या फिर तारों का जाल दरवाजे के सामने ही लटक रहा है। खंभों से कटे हुए तार हवा में लटक रहे हैं, जिसमें करंट है। ऐसे में इन लटकते तारों से हादसा होने का खतरा है। जगतपुर, कुरैश नगर, सूफीटोला जैसे इलाकों में सबसे अधिक परेशानी है।
विज्ञापन

- खंभे को ही बनाया दीवार का हिस्सा, दोनों ओर खड़ी कर दी दीवारें
सूफी टोला वार्ड की हालत बेहद दयनीय है। संकरी गलियों में ही खड़े सरकारी खंभों के दोनों ओर दीवार खड़ी कर अपने मकान की हदें बढ़ा ली हैं। खंभे मकानों के अंदर कर लिए हैं। वार्ड पार्षद के मकान के पास ही मकान का निर्माण हो रहा है। नवनिर्माण मकान का लिंटर इतना आगे निकाला है कि खंभे से गुजर रहे तार उसकी छत से छू रहे हैं। राजनगर में बिजली के तार खंभों की जगह बल्लियों पर लटक रहे हैं। इसके अलावा जगतपुर की संकरी गलियों में कई जगह लकड़ी की बल्लियों पर ही तार लटके हुए हैं। अधिकारी भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे है। संवाद
विज्ञापन


झुक गए खंभे, ध्यान नहीं दे रहे जिम्मेदार
मालियों की पुलिया से सैलानी की ओर जाने वाली सड़क पर खंभों की हालत खस्ता है। यहां पर बिजली के तार और आंधी में खंभे आधे झुक गए हैं। बंच केबल का लोड भी अधिक है, लेकिन इन खंभों को दुरुस्त करने की कवायद बिजली निगम नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
चार्ज अभी संभाला है, इसको दिखवाकर सही कराऊंगा। जहां खंभे नहीं होंगे वहां पोल लगवाए जाएंगे। अगर किसी ने खंभा मकान की हद में कर लिया है तो उस पर भी कार्रवाई होगी। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed