फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Winners honored in district level Spell Bee competition

Bareilly News: जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता में विजेताओं को किया सम्मानित

Sat, 20 Dec 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Winners honored in district level Spell Bee competition
फरीदपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर में प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय और वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार के मार्गदर्शन में जनपद स्तरीय स्पेल बी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जनपद के 16 विकासखंडों से प्राथमिक स्तर एवं कंपोजिट प्राथमिक स्तर से 28, उच्च प्राथमिक स्तर एवं कंपोजिट उच्च प्राथमिक स्तर से 23 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कर परिणाम घोषित किया गया। इसमें विजेताओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतिभागियों में प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय नवदिया अख्तयारपुर नवाबगंज की कक्षा चार की तान्या प्रथम, प्राथमिक विद्यालय नगरिया विक्रम फरीदपुर की कक्षा पांच की तनिशा द्वितीय स्थान पर रहीं। प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर मीरगंज के कक्षा पांच की सेजल तृतीय स्थान पर रहीं। कंपोजिट प्राथमिक स्तर पर चयनित प्रतिभागियों में कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रजनापुर फरीदपुर के कक्षा पांच के हिमांशु प्रथम, कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय कुंडरिया इखलासपुर मझगवां के कक्षा पांच के अमन द्वितीय और कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय अधलखिया बिथरी चैनपुर के कक्षा पांच की अशी पटेल तृतीय स्थान पर रही। उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय रजऊ फरीदपुर के कक्षा सात के मोहन प्रथम, उच्च प्राथमिक विद्यालय कांधरपुर क्यारा के कक्षा आठ की अंजलि द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय नवादा इमामाबाद भदपुरा के कक्षा आठ की उजाला तृतीय स्थान पर रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed