फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Winds of Uttarakhand Compounded by fog

उत्तराखंड की हवाओं  ने बढ़ा दिया कोहरा 

Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 06 Dec 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
Winds of Uttarakhand Compounded by fog
कोहरे में गुजरती ट्रेन
दिसंबर की चार तारीख बीत गई थी, लोग ठंड को याद कर रहे थे। सोमवार को ठंड अचानक आ गई तो घराें से निकलना मुश्किल हो गया। दिन का तापमान चार डिग्री गिर गया और रात में गलन बढ़ गई। कोहरा इतना घना रहा कि 50 मीटर की दूरी भी मुश्किल से दिखी। मौसम विशेषज्ञ बता रहे हैं कि उत्तराखंड की उत्तरी-पश्चिमी हवाओं की वजह से अचानक कोहरा बढ़ गया है। बरेली में अभी चार से पांच दिनाें तक ऐसा मौसम रहने की संभावना है। धूप भी खिलेगी।
विज्ञापन

पिछले कई दिनाें से तेज धूप निकल रही थी और रात का मौसम भी हल्का ठंडा था, लेकिन रविवार रात से ही मौसम बदलने की संभावना दिखी। घने कोहरे की वजह से हाइवे पर वाहन चलाना मुश्किल था। इसका असर सोमवार सुबह दिखा। सुबह दस बजे तक धूप ही नहीं निकली। सूरज निकला, लेकिन तेज गायब था। अपराह्न तीन बजे के बाद गलन बढ़ने लगी और तापमान लुढ़कने लगा। 
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञाें ने बताया कि उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर से आ रही उत्तरी पश्चिमी हवाओं की वजह से अचानक कोहरा बढ़ गया। नमी का इसको साथ मिला। दिन में कम धूप और हवाएं बढ़ने से तापमान घट गया। हालांकि तापमान पांच दिन बाद फिर संभलेगा। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बरेली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.4 डिग्री सेल्सियस है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ इस तरह रहा बरेली का तापमान
तारीख            अधिकतम        न्यूनतम
05 दिसंबर    21.3 -4         10.4 -1
04 दिसंबर    25.4 +2         13.3 +2
03 दिसंबर    25.1 +2         13.9 +2
02 दिसंबर    26.5 +3         14.1 +3
01 दिसंबर    28.5 +4         14.0 +3
30 दिसंबर    28.1 +3         13.3 +3 

बरेली में तापमान अभी घटा है, लेकिन पांच दिन बाद यह फिर से 25 से 26 डिग्री पर पहुंचेगा। कोहरे का अचानक आना उत्तर पश्चिमी हवाआें का चलना, नमी का बढ़ना रहा। 
- डॉ. जेपी गुप्ता, निदेशक, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed