{"_id":"5f6e08678ebc3e2404345b34","slug":"will-try-hands-on-railway-package-and-movers","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे पैकेज एंड मूवर्स के काम में भी आजमाएगा हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे पैकेज एंड मूवर्स के काम में भी आजमाएगा हाथ
सार
उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक बोले- इस काम के लिए अच्छी एजेंसी की तलाश
विज्ञापन
राजीव चौधरी, महाप्रबंधक, उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली। भारतीय रेलवे तबादले पर जाने वाले लोगों का सामान उनकी नई पोस्टिंग की जगह पहुंचाने का काम (पैकर्स एंड मूवर्स) शुरू करने जा रहा है। उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक के मुताबिक, रेलवे को इस काम के लिए अच्छी एजेंसी की तलाश है। हालांकि दिल्ली में उन्होंने अपनी यह सेवा प्रयोग के तौर पर शुरू भी कर दी है।
उत्तर और उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने फोन पर अमर उजाला को बताया कि रेलवे फ्रेट कारोबार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी क्रम में रेलवे पैकेज एंड मूवर्स का काम करना चाहता है। इसके लिए अच्छी एजेंसी की तलाश की जा रही है। यदि ऐसी किसी एजेंसी का प्रस्ताव आता है तो रेलवे इस क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर कार्य शुरू कर सकता है। इस काम में निजी एजेंसी की जिम्मेदारी होगी कि वह ग्राहक का घरेलू सामान पैक करके ट्रेन में लोड और अनलोड करके उसके नए घर तक सुरक्षित पहुंचाए। एजेंसियों को पसंदीदा शहरों का चुनाव करने की छूट होगी।
उन्होंने कहा कि रेलवे निजी साझेदार की शर्तों के मुताबिक भी इस दिशा में काम करने को तैयार है। हालांकि इस क्षेत्र में रेलवे को नुकसान भी हो सकता है लेकिन ग्राहकों को अपना सामान सड़क मार्ग की अपेक्षा सुरक्षित प्राप्त हो, यही रेलवे के लिए बड़ी संतुष्टि होगी। रेलवे ने दिल्ली में प्रयोग के तौर पर यह काम शुरू भी कर दिया है।

demo pic
- फोटो : demo pic
पार्सल ट्रैफिक को बढ़ावा देने के लिए उत्तर रेलवे का एक और कदम
बरेली। लॉकडाउन के बाद से रेलवे निरंतर अपनी पार्सल सेवा को तेज और सड़क मार्ग से सस्ता बनाने की कोशिश कर रही है। अब इसी क्रम में उत्तर रेलवे ने ग्राहकों के लिए एक और स्कीम शुरू की है, इसके तहत व्यापारी अब अपने पार्सल के लिए मालगाड़ी में जगह की अग्रिम बुकिंग भी करा सकेंगे। रेलवे ने अपनी इस अनोखी स्कीम से पार्सल ट्रैफिक को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई है।उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल की प्रवर वाणिज्य प्रबंधक रेखा शर्मा के मुताबिक, उत्तर रेलवे ने यह स्कीम लॉजिस्टिक प्रोवाइडर एवं पार्सल ग्राहकों की मांग पर लांच की है। इस स्कीम के तहत रेलवे के पार्सल ग्राहक अब 120 दिन पहले पार्सल स्पेस की अग्रिम बुकिंग करा सकेंगे। यह सुविधा एसएलआर एवं पार्सल यान एक्सप्रेस ट्रेनों और टाइम टेबल पार्सल एक्सप्रेस ट्रेनों में लागू होगी। उन्होंने बताया कि इस स्कीम से लॉजिस्टिक प्रोवाइडर एवं पार्सल ग्राहकों को अपने कार्गो मूवमेंट की अग्रिम योजना बनाने में जहां सुविधा होगी, वहीं रेलवे को भी अग्रिम लोड का पता रहेगा, इससे पार्सल ट्रैफिक के राजस्व में भी बढ़ोत्तरी होगी। हालांकि यह सुविधा पहले से चली आ रही इंडेनटेड एवं लीजड पार्सल यान पर लागू नहीं होगी। उन्होंने बताया कि पार्टी यदि गाड़ी छूटने से 72 घंटे पहले अपनी अग्रिम बुकिंग रद्द करती है तो उसे 50 फीसदी भाड़ा वापस किया जाएगा, लेकिन यदि इससे कम या गाड़ी छूटने से पहले या बाद में कोई बुकिंग रद्द होती है तो रिफंड नहीं मिलेगा।
demo
- फोटो : demo
जंक्शन यार्ड में पटरी से उतरा कोच
बरेली। जंक्शन यार्ड में शंटिंग के दौरान एक कोच पटरी से उतर गया। इससे हड़कंप मच गया। देर रात तक कोच को पटरी पर लाने की कवायद चलती रही। शनिवार को मुरादाबाद रेल डिवीजन के एडीआरएम मान सिंह मीणा और सीनियर डीओएम नवीन कुमार मामले की जांच करने जंक्शन पहुंचेंगे।शुक्रवार रात दस बजे सिक लाइन की ओर एक कोच को लेकर इंजन शटिंग कर रहा था। पटरी के इंटरलॉक एंड प्वाइंट न बनने पर कोच पटरी से उतर गया, जबकि इंजन आगे निकल गया। हालांकि कोच उतरने से रेल यातायात बाधित नहीं हुआ। कोच उतरने से हड़कंप मच गया। देर रात तक कोच को पटरी पर लाने की कवायद चलती रही। स्टेशन अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने बताया कि रेलवे के पांच अनुभागों के अधिकारियों की जांच कमेटी बनाई गई है। कमेटी जल्द ही रिपोर्ट डीआरएम को सौंपेगी। इसके बाद ही इस मामले में कोई कार्रवाई की जाएगी।