फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Will send SP's bicycle back to Saifai: Maurya

सपा की साइकिल को फिर भेजेंगे सैफई : मौर्य

Thu, 23 Jul 2026 02:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 23 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Will send SP's bicycle back to Saifai: Maurya
बरेली। शहर के एक शादी हाॅल में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आगामी विधानसभा चुनाव का शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के चुनाव में विपक्षियों की जमानत नहीं बचनी चाहिए। इस बार 2017 से भी बड़ी जीत दर्ज करेंगे और सपा की साइकिल को फिर सैफई भेजेंगे। कार्यक्रम में भगवान गणेश की प्रतिमा देकर उप-मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में संगठन हमेशा सरकार से बड़ा होता है। पार्टी का बूथ अध्यक्ष किसी भी मंत्री, विधायक या जिलाध्यक्ष से कम नहीं है। जो भी अधिकारी कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं करेगा, वह बरेली में तैनात नहीं रहेगा। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव और 2017 के विधानसभा चुनाव में जब प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है। कार्यकर्ताओं की मेहनत के बल पर 2027 में फिर जीत दर्ज करेंगे।
विज्ञापन

उप-मुख्यमंत्री ने बूथ अध्यक्षों से क्षेत्र के ऐसे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने के लिए कहा, जिनकी आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं है लेकिन उनकी संपत्ति बढ़ रही है। कहा कि ऐसे लोगों की सूची अपने जिलाध्यक्ष को सौंप दें। देश और प्रदेश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वाली राष्ट्रविरोधी ताकतों और अराजक तत्वों पर नजर रखना कार्यकर्ताओं का नैतिक दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनमंत्री डाॅ. अरुण कुमार ने शहर और आसपास के इलाकों में चल रही विकास परियोजनाओं के बारे में बताया। कहा कि आईटी पार्क का निर्माण अंतिम चरण में है, जिसका जल्द ही उद्घाटन किया जाएगा। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। यूनानी मेडिकल कॉलेज तैयार हो चुका है। ईएसआईसी सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल के माध्यम से लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज मिलेगा। इज्जतनगर में नया बस अड्डा शुरू होने से यात्रियों को सहूलियत होगी। लाल फाटक पर अंडरपास का निर्माण भी तेजी से किया जा रहा है।

वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ रही साख

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि दुनिया के 35 देशों ने प्रधानमंत्री को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से अलंकृत किया है, जो पूरे भारत का सम्मान है। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक और मजबूत विदेश नीति के बल पर भारत ने वैश्विक स्तर पर सशक्त पहचान बनाई है। आज का भारत संकट के समय अन्य देशों को सहायता प्रदान करने की स्थिति में खड़ा है। मंच पर महापौर उमेश गौतम, ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरन लाल लोधी, महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed