{"_id":"643071153c16f7cb2b0e7a84","slug":"will-not-give-warning-license-of-ultrasound-center-will-be-suspended-bareilly-news-c-4-bly1005-120165-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चेतावनी नहीं देंगे, निलंबित होगा अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चेतावनी नहीं देंगे, निलंबित होगा अल्ट्रासाउंड सेंटर का लाइसेंस
विज्ञापन
पीसीपीएनडीटी की बैठक में मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अफसर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बगैर पंजीकरण या फर्जी रेडियोलॉजिस्ट के नाम से धड़ल्ले से चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर फिर कार्रवाई का खाका तैयार हो गया है। शुक्रवार को पीसीपीएनडीटी (प्री कॉन्सेप्शन एंड प्री नेटल डायग्नोस्टिक टेक्नीक्स) की बैठक में अधिकारियों ने 10 अप्रैल से अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत पूर्व में हुई जांच की जद में रहे सेंटर समेत शेष सेंटरों का भी स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा।
महिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय में शुक्रवार को पीसीपीएनडीटी सलाहकार समिति की बैठक हुई। नोडल अधिकारी एसीएमओ डॉ. हरपाल सिंह के मुताबिक अब चेतावनी नहीं दी जाएगी, सीधे लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई होगी। सोमवार को अवैध, बगैर पंजीकरण, फर्जी दस्तावेज के जरिये रेडियोलॉजिस्ट का नाम दर्ज करने, पोर्टल पर एंट्री, डाॅक्टर की मौजूदगी, लाइसेंस आदि के रिकॉर्ड चेक किए जाएंगे। कहीं भी किसी स्तर पर गड़बड़ी मिली तो तत्काल लाइसेंस निलंबित किया जाएगा। निर्धारित समयावधि के दौरान रिकॉर्ड पेश न करने वालों पर समिति के निर्णय के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में महिला अस्पताल की प्रभारी सीएमएस डॉ. पुष्पलता, पैथोलॉजिस्ट डॉ. केपी सिंह, डॉ. यूबी सिंह, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. कुलदीप सिंह, पर्ल वेलफेयर सोसायटी की सुधा बाला अग्रवाल मौजूद रहीं।