फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Will fight against UCC till court: Adnan

यूसीसी के खिलाफ कोर्ट तक करेंगे संघर्ष : अदनान

Fri, 31 Jan 2025 02:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Will fight against UCC till court: Adnan
बरेली। उत्तराखंड में लागू समान नागरिक सहिंता (यूसीसी) का विरोध करते हुए ऑल इंडिया रजा एक्शन कमेटी के अध्यक्ष मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि यह शरीयत के साथ खिलवाड़ है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस कानून के खिलाफ कोर्ट तक संघर्ष करेंगे। इस संबंध में जल्द ही उलमा की बैठक बुलाई जाएगी। मौलाना ने कहा कि मुसलमानों के साथ ज़ुल्म और ज्यादती की हद हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड को नफरत की प्रयोगशाला बनाने की ठान ली है। इसका असर पूरे देश में देखने को मिलेगा। जब संविधान में सभी समान हैं, तो यह नया कानून लागू करने की क्या जरूरत है। असल में यह एक धर्म की संस्कृति को बाकी सभी मजहबों पर थोपने की साजिश है। उत्तराखंड विधानसभा सहित भारतीय संसद में भी विपक्षी सांसदों को इस फैसले का विरोध करना चाहिए। देश का कानून हमें भी अपने मजहब और संस्कृति को अपनाने और निभाने की अनुमति देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed