फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife used to doubt him young man committed suicide by hanging himself In Shahjahanpur

UP: पति की लोकेशन चेक करती थी महिला, वीडियो कॉल कर भी देखती थी; पत्नी के शक से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Sun, 15 Jun 2025 09:09 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Jun 2025 09:09 AM IST
विज्ञापन
wife used to doubt him young man committed suicide by hanging himself In Shahjahanpur
मृतक युवक का फाइल फोटो - फोटो : संवाद
यूपी के शाहजहांपुर के कांट में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। मृतक के भाई का आरोप है कि भाभी भाई पर बहुत अधिक शक करती थीं। भाई को फोन कर उनकी लोकेशन चेक करती थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


कांट थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी पूर्वी निवासी रवि प्रजापति की शादी डेढ़ साल पूर्व चौक कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बिसरात निवासी कंचन के साथ हुई थी। शादी के एक माह बाद ही दोनों के बीच विवाद होने लगा था। आए दिन दोनों के बीच किसी न किसी बात पर झगड़ा होता रहता था। परिवार वालों ने रवि को रहने के लिए दूसरा मकान दे दिया था। इसके बावजूद दोनों का विवाद कम नहीं हुआ।
विज्ञापन


शुक्रवार रात भी दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद रवि कमरे में गया और फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि रवि की पत्नी उस पर शक करती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रवि काम से बाहर निकलता तो उसकी पत्नी कुछ देर में फोन कर उसकी लोकेशन पूछती थी। वीडियो कॉल करके भी देखती थी। पत्नी की इन आदतों से रवि बहुत परेशान हो गया था। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि तहरीर और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कलह से परेशान युवक ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
शाहजहांपुर के निगोही क्षेत्र के पतराजपुर गांव में शुक्रवार की शाम पारिवारिक कलह से परेशान झब्बू लाल के 35 वर्षीय पुत्र नन्हे उर्फ कल्लू ने एक बाग में पेड़ से गले में गमछे का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
 

परिजनों ने पुलिस को बताया कि नन्हे की शुक्रवार शाम शाम घर के सदस्यों से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो गई। इसके बाद वह बिना खाना खाए ही घर से चला गया। रातभर तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। 
 

शनिवार को सुबह गांव के कुछ लोगों ने पश्चिम दिशा में पूर्व प्रधान के बाग के एक पेड़ में उसे फंदे पर लटका देखा तो घरवालों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नन्हे चार भाइयों में सबसे छोटा व अविवाहित था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed