{"_id":"5e862d168ebc3e72b117948f","slug":"wife-threatened-with-her-lover-then-the-young-man-hanged-himself-and-hanged-bareilly-news-bly401496739","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर धमकाया तो युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर धमकाया तो युवक ने फंदे से लटककर दे दी जान
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर छोड़ने के बाद रुपयों की करती थी मांग, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
बरेली। पत्नी की जेल भिजवाने की धमकियों से परेशान एक युवक ने राम नवमी के दिन फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सुबह न उठने पर परिजनों ने दरवाजा तोड़ तो शव लटका देख कोहराम मच गया। शव को फंदे से उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। चाचा की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बारादरी क्षेत्र के गंगापुर में पुरानी माचिस फैक्ट्री के पास रहने वाले मुकुट बिहारी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उन्हें भतीजी ने फोन कर 24 वर्षीय भतीजे आयूष के फंदे से लटकर आत्महत्या करने की सूचना दी। जब तक वह पहुंचे परिवार ने शव फंदे से उतार लिया था। उन्होंने बताया कि भतीजी के पति आयूष को कई निजी अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। उनके मुताबिक भतीजे की शादी करीब एक साल पहले बहेड़ी की रहने वाली आयूषी से हुई थी। शादी के बाद सामने आया कि उसके एक युवक से संबंध हैं। भतीजे को उसकी पत्नी अक्सर रुपये के लिए परेशान करती थी। करीब दो महीने पहले वह अपने मायके लौट गई, जिससे भतीजा डिप्रेशन में आ गया। आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों से वह भतीजे से रुपयों की मांग कर रही थी। मना करने पर जेल भिजवाने की धमकी भी देती थी। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता की सोयाबीन बरी की फैक्ट्री है। वह उनकी इकलौती संतान था।