{"_id":"6aad929ffa9662a5d60c224d","slug":"wife-sister-in-law-and-brother-in-law-beaten-at-in-laws-house-youth-named-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6514-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ससुराल में पत्नी, साली और साले को पीटा, युवक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ससुराल में पत्नी, साली और साले को पीटा, युवक नामजद
Sat, 19 Sep 2026 01:05 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
शाही। मायके में रह रही पत्नी, साली और साले को पीटकर घायल करने के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मंसूरगंज के बाबूराम की बेटी पूजा ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी देवरनियां क्षेत्र के गांव गुना हट्टू निवासी राहुल से चार साल पहले हुई थी। पति से विवाद के कारण वह 15 दिन से मायके में रह रही थीं। आरोप है कि बुधवार को राहुल अपनी ससुराल पहुंचा। वहां पूजा, उनके माता-पिता और अन्य परिजन से गाली-गलौज की। विरोध करने पर पूजा को पीटा। जान से मारने की धमकी दी। बचाने आए भाई-बहन को भी पीटा। पूजा के भाई के सिर पर ईंट मार दी, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद से पूजा को सुनाई नहीं दे रहा है। सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।