फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife shot and killed her husband in Bareilly

बरेली में युवक की हत्या: पत्नी ने तमंचे से पति के सीने में मारी गोली, पुलिस ने हिरासत में लिया

Wed, 06 Mar 2024 12:55 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 06 Mar 2024 12:55 PM IST
सार

बरेली के हरुनगला में महिला ने अपने पति की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने झगड़े के दौरान गोली मारने की बात कबूली है। 

विज्ञापन
Wife shot and killed her husband in Bareilly
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के गांव मिर्जापुर निवासी 40 वर्षीय युवक नरेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव बुधवार को सुबह हरुनगला स्थित घर में मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने नरेंद्र की पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना भुता के गांव मिर्जापुर निवासी नरेंद्र के पिता ने बताया कि नरेंद्र थाना बारादरी क्षेत्र के हरुनगला में 15 साल से अपना मकान बनाकर पत्नी दो बेटों के साथ रह रहा था। वह पवन विहार कालोनी में एक सीए के ऑफिस में जॉब करता था। लंबे समय से पति-पत्नी में अक्सर पैसों को लेकर या किसी न किसी बात पर विवाद होता था। 
विज्ञापन


मंगलवार रात दो बजे किसी बात पर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। मृतक के पिता का आरोप है कि बहू पूनम ने तमंचे से नरेंद्र के सीने में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जब गोली की आवाज पास के कमरे में सो रहे 17 वर्षीय बेटे निशांत ने सुनी तो उसने कमरे में जाकर देखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे से कहा- पिता को चक्कर आ गए हैं 
नरेंद्र के पास उसकी पत्नी पूनम बैठी हुई मिली। जिस जगह गोली लगी थी, वहां पूनम ने हथेली लगाई हुई थी। उसने बेटे से कहा कि पिता को चक्कर आ गए हैं। बेटे ने कहा कि पिता को तो खून निकल रहा है। निशांत ने ही इसकी जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी और पुलिस को बताया। मृतक के पिता ने अवैध संबंध में बेटे नरेंद्र की हत्या की बात कही है।

मौके पर पहुंची पुलिस में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर जांच शुरू कर नरेंद्र की पत्नी पूनम को हिरासत में ले लिया है। तमंचे को कब्जे में लिया है। थाना पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी महिला ने झगड़े के दौरान तमंचे से गोली मारने की बात कबूल की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed