फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife remembers first meeting song after husbands death due to coronavirus

'तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती..', कोरोना संक्रमित पति की मौत के बाद रोते हुए पत्नी गाने लगी गाना

Thu, 30 Apr 2020 04:00 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 30 Apr 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
Wife remembers first meeting song after husbands death due to coronavirus
सांकेतिक तस्वीर

हाल ही में कोरोनामुक्त घोषित उत्तर प्रदेश के बरेली में वायरस से हुई पहली मौत ने हर किसी को हैरान कर दिया। कोरोना संक्रमित युवक की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी बदहवास हो गई। पहले उसने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए फिर जब दूर से उसके पति का चेहरा दिखाया गया तो वह अपने जज्बातों पर काबू नहीं कर पाई। 

विज्ञापन


उसने रोते हुए अपनी पहली मुलाकात का जिक्र किया और पति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि से पहले घर में बच्चों के साथ बिताए लम्हों का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। 
विज्ञापन


वीडियो में संक्रमित युवक की पत्नी यह कहते हुए दिख रही है कि अस्पताल के लोग उन दोनों को अलग करना चाहते हैं और उसे कहीं ले जाकर डाल देना चाहते हैं। कोई उससे पूछे कि उसके दिल पर क्या गुजरी है। एक-एक पल उसने उसके बिना कैसे गुजारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार के लोगों ने जब उसे वहां से अलग हटाने की कोशिश की तो वह कहने लगी- मुझे उनसे थोड़ी बातें कर लेने दो, हो सकता है मेरी बातें सुनकर वह उठकर मेरे पास आ जाएं, क्योंकि पत्नी ही पति के सबसे ज्यादा करीब होती है। 

वह शव के पास जाकर कहने लगी कि लोग कह रहे हैं कि तुम्हें कोरोना हुआ है, ये सब पागल हैं, क्योंकि अगर तुम्हें कोरोना हुआ होता तो मुझे भी होता। बच्चे तुम्हारी गोद में बैठकर खेले थे, खाना खाया था, उन्हें तो कोरोना नहीं हुआ। 

चंद पल खामोश होकर उसने पहली मुलाकात का जिक्र करते हुए गाना भी गाया, 'तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती... नजारे हम क्या देखें' और 'चांद सी महबूबा हो ऐसा मैने सोचा था, हां मैं बिल्कुल वैसी हूं जैसा तुमने सोचा था'। 

उसने कहा- पहली बार हम लोग अस्पताल में ही मिले थे, तभी उन्हें मुझसे मोहब्बत हो गई। उन्होंने अपने पापा को मेरे घर भेजा था। बाद में चांद सी महबूबा हो मेरी गीत गाकर भी सुनाया था। फिर हमारा रिश्ता तय हुआ और हमारी शादी हो गई। पत्नी ने कहा कि वो अक्सर पुराने गीत सुनते थे।  

मंगलवार देर रात हुई थी मौत

बरेली जिले में मंगलवार को कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई थी। कोविड लेवल दो अस्पताल में भर्ती नगर निगम क्षेत्र के हजियापुर निवासी कोरोना संक्रमित मरीज ने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया था। 

35 वर्षीय युवक ने बीते 25 अप्रैल को ही जांच कराई थी, जिसके बाद 27 अप्रैल को उसमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वह पहले से ही मधुमेह का मरीज था और उसे सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। संक्रमित युवक एक अस्पताल में मेडिकल प्रैक्टिस करता था, साथ ही टीबी डॉट्स सेंटर भी चलाता था। 

कुछ दिनों पहले बरेली को कोरोना मुक्त घोषित कर दिया गया था, लेकिन सोमवार को युवक को संक्रमित पाया गया था। फिलहाल पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम को यह पता नहीं चल पाया है कि युवक में संक्रमण कहां से आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed