{"_id":"6501368b230c7de8b6013eb9","slug":"wife-misdeed-captured-in-secret-camera-woman-beat-mother-in-law-in-bareilly-2023-09-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CCTV से सामने आया सच: पत्नी की शर्मनाक सच्चाई जानने के लिए घर में लगवाए खुफिया कैमरे, फुटेज देखकर उड़ गए होश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CCTV से सामने आया सच: पत्नी की शर्मनाक सच्चाई जानने के लिए घर में लगवाए खुफिया कैमरे, फुटेज देखकर उड़ गए होश
Wed, 13 Sep 2023 11:34 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:34 AM IST
सार
बरेली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने पत्नी की शर्मनाक हरकत जानने के लिए घर में खुफिया कैमरे लगवाए। उसकी पत्नी अपनी सास यानि पति की मां की पिटाई करती थी। उसने गला दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
खुफिया कैमरे में कैद पत्नी की शर्मनाक करतूत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में एक युवक ने अपनी पत्नी पर नजर रखने के लिए घर में खुफिया कैमरा लगवाया। खुफिया कैमरे में पत्नी की ऐसी करतूत कैद हो गई, जिसे देखकर पति के होश उड़ गए। फुटेज में महिला अपनी सास की पिटाई करती दिखाई दे रही है। उसने गला दबाकर उन्हें मारने की कोशिश की।
पीड़ित सास की तहरीर पर पुलिस ने उसकी बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के तिलक कॉलोनी निवासी सुशील कुमार ने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में पत्नी गुड़िया उनकी मां कमलेश देवी की पिटाई करती थी।
पत्नी के मायके वाले मां पर मकान का बैनामा करने का दबाव बनाते हैं। पिटाई से आहत कमलेश देवी ने सुशील को इस बारे में बताया। उन्होंने पत्नी का सच जाने के लिए घर में खुफिया कैमरा लगवा दिया। गुड़िया इस बात से बेखर थी।
विज्ञापन
कमरे में काफी देर तक की पिटाई
शुक्रवार को गुड़िया ने सास कमलेश की पिटाई की। घटना खुफिया कैमरों में कैद हो गई। फुटेज में गुड़िया अपनी बुजुर्ग सास को थप्पड़ मारती दिख रही है। वह उन्हें बाल पकड़कर गिरा देती है। जब कमलेश देवी उससे बचने के लिए कमरे से निकलने का प्रयास करती है, तो गुड़िया उन्हें खींचकर फिर कमरे में ले आती है। चारपाई पर गिराकर उनका गला दबाती है।

जब सुशील ने खुफिया कैमरे की फुटेज देखी तो हैरान रह गए। वह अपनी मां को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उनकी पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सुशील का कहना है कि वह अपनी पत्नी के जुल्म से बहुत परेशान है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
इस मामले में बहू ने सास को धमकाया
सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी में सास का गला दबाने वाली बहू का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, इज्जतनगर थाने में सास को धमकाने वाली बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
सुभाषनगर की तिलक कॉलोनी में सास का गला दबाने वाली बहू का वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं, इज्जतनगर थाने में सास को धमकाने वाली बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
लिंकर एन्क्लेव निवासी वीरावती देवी के पुत्र गजेंद्र की शादी देवरनियां थाने के कनमन निवासी मिथलेश कुमारी से 2014 में हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी अलग मकान में रहते थे। 2022 में दोनों के बीच विवाद हो गया और मामला कोर्ट में पहुंच गया।
मिथलेश दहेज का सामान और जेवर मायके ले गई। गजेंद्र बंगलूरू चला गया। सोमवार को मिथलेश सास वीरावती के घर पहुंचीं और जबरन घर में घुसने लगीं। वीरावती ने विरोध किया तो मिथलेश ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन