फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife made serious allegations against husband in budaun

'वो शाहरुख नहीं, श्याम है': निकाह के बाद विवाहिता को पता लगा सच, कहा- पति कर चुका है कई शादियां

Sat, 09 Sep 2023 02:33 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Sep 2023 02:33 PM IST
सार

विवाहिता के मुताबिक एक साल पहले उसका निकाह हाथरस जिले के जलेसर निवासी शाहरुख खां के साथ हुआ था। निकाह के बाद ससुरालवाले दहेज के लिए उसका उत्पीड़न करने लगे। बाद में उसे पता लगा कि शाहरुख का असली नाम श्याम है। 

विज्ञापन
Wife made serious allegations against husband in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र में अजब मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई है। उसने पति और ससुरालवालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विवाहिता का कहना है कि उसका पति मुस्लिम नहीं है। वह हिंदू है। उसका पति डॉक्टर बनकर कई लड़कियों से शादी कर चुका है। उसने खुद को मुसलमान बताकर उससे निकाह किया था।   

विज्ञापन


दातागंज कस्बे के इमामबाड़ा निवासी जहाना बी के मुताबिक एक साल पहले उसका निकाह हाथरस जिले के जलेसर निवासी शाहरुख खां के साथ हुआ था। उसके पिता ने निकाह में ढाई लाख रुपये, 10 तोला सोना, 15 तोला चांदी और एक बोलेरो कार दी थी। इसके अलावा निकाह में दस लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह उसका दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- प्यार में पार की हर बाधा: आकाश के इश्क में बरेली की इकरा बन गई प्रीति, नाबालिग रहते घर छोड़ा तो सजा भी काटी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप 

बाद में विवाहिता को पता लगा है कि उसका पति मुसलमान नहीं है। उसका असली नाम श्याम है। आरोप है कि उसके पति शाहरुख उर्फ श्याम, ससुर हैदर अली उर्फ वशीर खां उर्फ वीरेंद्र सिंह, सास अमीना बेगम उर्फ मीना देवी, देवर मोनू, सूरज, सचिन, सोहिल, ननद नूरजहां उर्फ नीरज, रीना उर्फ रेनू, रूबी और बहनोई धीरेंद्र तोमर ने उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। उससे कहा कि वह धर्म परिवर्तन नहीं करेगी तो उसे जान से मार देंगे। 

जहाना बी का आरोप है कि उसका पति कई लड़कियों के साथ डॉक्टर बनकर शादी कर चुका है। वह आगरा से एक लड़की को लेकर भाग गया था। बाद में पुलिस ने उसे बरामद किया था। उसका पति कई लड़कियों की जिंदगी से खेल चुका है। अब उसकी जिंदगी से खिलवाड़ कर रहा है। पुलिस ने जहाना बी की तहरीर पर उसके पति समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed