फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife killed husband by slitting his throat in Badaun s Bilsi accused woman arrested

पति को काट डाला: गहरी नींद में था सुहाग...पत्नी उठी और एक ही वार में ले ली जान; महिला ने खोले चौंकाने वाले राज

Fri, 25 Aug 2023 09:58 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 25 Aug 2023 09:58 AM IST
सार

घटना वाली रात पास पत्नी मिथलेश दूसरी चारपाई पर सो रही थी। उसकी चारपाई पर तीन साल की नातिन भी सो रही थी। सुबह चार बजे जब उसकी नातिन की आंख खुली तो उसने बताया था कि बाबा के गले से खून निकल रहा था। उसे नहीं पता कि रात में उसकी हत्या कौन कर गया।

विज्ञापन
Wife killed husband by slitting his throat in Badaun s Bilsi accused woman arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी मिथलेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी में घर के बाहर चारपाई पर सोते समय तेजेंद्र सागर की फरसे से गला काटकर हत्या करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसकी पत्नी मिथलेश ही निकली। थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। हालांकि घटनास्थल पर मिला फरसा उसी दिन बरामद कर लिया था। मिथलेश ने कबूल किया है कि पति तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था और वह बेटे की पत्नी पर बुरी नजर रखता था। इसलिए उसने सोते समय उसकी गला काटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि 13 अगस्त की रात बिल्सी के मोहल्ला नंबर आठ में तेजेंद्र सागर की घर के बाहर सोते समय फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पास में खून लगा फरसा बरामद हुआ था। तेजेंद्र की भाभी मोरश्री पत्नी सूरजपाल ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस हत्याकांड के खुलासे को दो टीमें लगाई गई थीं। शुरुआत में मोहल्ले वाले भी कुछ बताने को तैयार नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना वाली रात पास मिथलेश दूसरी चारपाई पर सो रही थी। उसकी चारपाई पर तीन साल की नातिन भी सो रही थी। सुबह चार बजे जब उसकी नातिन की आंख खुली तो उसने बताया था कि बाबा के गले से खून निकल रहा था। उसे नहीं पता कि रात में उसकी हत्या कौन कर गया। उसकी यही बातें पुलिस के गले नहीं उतर रहीं थीं। पुलिस ने परिवार वालों के अलावा मोहल्ले के लोगों से जानकारी जुटाई। कुछ लोगों ने बताया था कि तेजेंद्र के घर में रोजाना विवाद होता था।

विज्ञापन

साक्ष्यों के आधार पर मिथलेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। तो उसने बताया कि तेजेंद्र उसे आए दिन पीटता था। उसका उत्पीड़न करता था। सबसे ज्यादा वह पुत्रवधू पर बुरी नजर रखता था। इससे वह तंग आ गई थी और रात में करीब तीन बजे उसकी फरसे से गला काटकर हत्या कर दी। थाना पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है। इसा दौरान एसपी देहात अजय प्रताप सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह और इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार सिंह मौजूद थे।

मिथलेश ने रात में ही फरसे पर लगाई थी धार
13 अगस्त की रात जब तेजेंद्र अपनी चारपाई पर सो गया था। इसके बाद मिथलेश ने घर के अंदर ही फरसे पर धार लगाई थी। फिर उसे ले जाकर अपने पास रख लिया था। रात करीब तीन बजे जब तेजेंद्र गहरी नींद में सो रहा था। तभी उसने एक ही वार में उसका गला काट दिया था। इस हत्याकांड के बारे में परिवार के सभी लोगों को जानकारी थी, लेकिन कोई बताने को तैयार नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed