फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife killed her husband with help of her lover and then hung his body In Bareilly

UP: प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला... फिर फंदे पर लटका दी लाश, कत्ल से पहले खिलाया था ये; इसलिए उलझी पुलिस

Fri, 18 Apr 2025 09:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 18 Apr 2025 09:11 AM IST
सार

बरेली से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मार डाला। इसके बाद लाश को फंदे से लटका दिया। भाई ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Wife killed her husband with help of her lover and then hung his body In Bareilly
केहर सिंह की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में संविदा पर तैनात रहे सफाई कर्मी केहर सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की। पहले खाने में जहर दिया, फिर गला दबाया। वारदात को खुदकुशी का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया। ऐसा परिजनों का आरोप है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट भी इसी ओर इशारा कर रही है।
विज्ञापन


बस कमरा अंदर से बंद होने का पेच फंसा है। फिलहाल, भाई की तहरीर पर केहर की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस इस गुत्थी को सुलझाने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन


13 अप्रैल को केहर सिंह का शव किराये के कमरे में लटका मिला था। पुलिस के मुताबिक, सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की भी बंद थी। शव फंदे से उतारा गया तो सभी मान रहे थे कि किसी वजह से परेशान होकर केहर सिंह ने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अलीगंज के खैलम देहा जागीर गांव से पहुंचे केहर के परिजनों ने उसी वक्त साजिश की आशंका जताई थी। तब पुलिस ने शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दूसरे दिन शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
 

भाई ने लगाया हत्या का आरोप
केहर सिंह के भाई अशोक ने दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया कि केहर की पत्नी के पिंटू से प्रेम संबंध थे। केहर सिंह को इसकी जानकारी हो गई थी। इसी वजह से दोनों ने उनको रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। साजिश के तहत केहर सिंह को खाने में जहर दिया गया। जब वह बेसुध हो गए तो रस्सी से उनका गला कसकर उसी रस्सी के सहारे फंदे लटका दिया गया। 

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने चौंकाया तो पत्नी से की पूछताछ 
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्ट्रंगुलेशन (गला दबाना) लिखा है। जहर की आशंका में विसरा भी सुरक्षित किया गया है। इस पर पुलिस ने केहर की पत्नी से पूछताछ की। शुरुआत में वह टालमटोल करती रही। पर बाद में खाने में जहर देने की बात स्वीकार कर ली। हालांकि गला दबाने व फंदे से शव लटकाने की बात से इनकार कर दिया। कहा कि वह खुद ही कमरा बंद करके फंदा लगा लिया होगा। पुलिस महिला के बयान की जांच कर रही है। साथ ही, विसरा जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 

 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट हत्या की ओर इशारा कर रही है। जबकि कमरे का बंद दरवाजा आत्महत्या का संकेत दे रहा है। फिलहाल पुलिस दोनों नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही हर संभावित बिंदु पर जांच कर रही है। जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें: एक और 'सौरभ' हत्याकांड: पत्नी ने मुंह..प्रेमी ने दबाया गला, पति के कत्ल से पहले किया ये काम; रविता का कबूलनामा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed