फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife got married the second time without divorcing her husband, there was a controversy from Bareilly to Austr

UP: पति को तलाक दिए बिना ही पत्नी ने कर ली दूसरी शादी, बरेली से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक हुआ विवाद

Sun, 31 Aug 2025 11:17 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 31 Aug 2025 11:17 PM IST
सार

इज्जतनगर थाने के दरोगा नितिन शिरीष ने इस केस की विवेचना की। उनके मुताबिक, मई 2022 में स्वाति ने कैलाश से तलाक लिए बिना दिल्ली विकासपुरी निवासी देवेंद्र सिंह रौतेला से दूसरी शादी कर ली। देवेंद्र बैंक ऑफ अमेरिका गुरुग्राम में कार्यरत हैं। 

विज्ञापन
wife got married the second time without divorcing her husband, there was a controversy from Bareilly to Austr
पीड़ित पति और आरोपी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर में नौकरी कर रहे बरेली निवासी युवक को तलाक दिए बिना युवती ने दूसरी शादी कर ली। अब यह मामला गरमा गया है। गुरुग्राम की मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली युवती व उसके पिता (सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर) के खिलाफ इज्जतनगर थाना पुलिस ने चार्जशीट लगा दी है। जांच में साबित हुआ है कि युवती ने पहले पति पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट कराकर हर्जाने का मुकदमा दाखिल किया और खुद दूसरी शादी कर ली।

विज्ञापन

इज्जतनगर के कुर्मांचल नगर निवासी कैलाश नयाल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया शहर की एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में मैनेजर हैं। परिजनों के मुताबिक, कैलाश की शादी आठ मार्च 2011 को सनसिटी विस्तार निवासी स्वाति भाकुनी से हुई थी। कुछ समय बाद ही दोनों में विवाद हो गया। अक्तूबर 2012 में कैलाश ऑस्ट्रेलिया चले गए। स्वाति ने बीमारी की बात कहकर साथ जाने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले ही साल स्वाति ने कैलाश और उनके परिजनों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। कुछ परिचितों ने पंचायत कराई तो दोनों परिवारों में 12 लाख रुपये पर समझौते की बात हुई। आरोप है कि स्वाति पक्ष ने तलाक से पहले ही दिए गए एडवांस चेक बैंक में जमा करा दिए। कैलाश ने चेक का भुगतान रुकवा दिया। इस पर स्वाति के परिजनों ने कैलाश व उनके परिवार पर चेक बाउंस की एक और रिपोर्ट करा दी।

विज्ञापन

स्वाति ने कैलाश नयाल के खिलाफ बरेली कोर्ट में भरण-पोषण का केस कर दिया। कैलाश की मां गंगा देवी नयाल का आरोप है कि उनसे 30 लाख रुपये मांगे गए। इसके विरोध में गंगा देवी ने स्वाति की दूसरी शादी व खुद भी नौकरी करने का तर्क देकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत की। तब 24 अगस्त 2024 को गंगा देवी की ओर से स्वाति व उसके पिता स्टेट बैंक के रिटायर्ड मैनेजर महेंद्र सिंह भाकुनी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।

चार्जशीट में इन बातों का उल्लेख
इज्जतनगर थाने के दरोगा नितिन शिरीष ने इस केस की विवेचना की। उनके मुताबिक, मई 2022 में स्वाति ने कैलाश से तलाक लिए बिना दिल्ली विकासपुरी निवासी देवेंद्र सिंह रौतेला से दूसरी शादी कर ली। देवेंद्र बैंक ऑफ अमेरिका गुरुग्राम में कार्यरत हैं। स्वाति तब बैंक ऑफ स्कॉटलैंड की गुरुग्राम शाखा में काम करती थी। दोनों ने पंजाब नेशनल बैंक दिल्ली से 88 लाख रुपये का लोन लिया। चार्जशीट में उल्लेख है कि स्वाति ने तलाक लिए बिना दूसरी शादी करके कोर्ट और पुलिस को गुमराह किया है। यह आर्थिक लाभ उठाने का प्रयास है। विवेचक ने धोखाधड़ी और कूटरचना संबंधी कई महत्वपूर्ण साक्ष्य लगाए हैं। इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि विवेचना पूरी होने के बाद सीजेएम कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

न तो बेटी ने दूसरी शादी की, न ही दामाद कोर्ट में हाजिर हुआ
स्वाति के पिता रिटायर्ड बैंक मैनेजर महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि कैलाश की मां ने रिकॉर्ड में बेटे व बहू को घर से निकालकर संपत्ति से बेदखल दिखाया है। फिर वह बेटे की ओर से रिपोर्ट कैसे करवा सकती हैं? स्वाति ने दूसरी शादी नहीं की है। ये सब कैलाश के घरवालों का फैलाया भ्रम है। कैलाश और उसकी मां गंगा नयाल ने पहले 12 लाख में समझौता किया, फिर पांच लाख तक आ गए। इसके बावजूद कोई बात नहीं बनी। कैलाश ने ऑस्ट्रेलिया में ही शादी कर ली है। उसके खिलाफ स्थानीय कोर्ट से लगातार वारंट जारी हो रहे हैं, लेकिन वह आज तक हाजिर नहीं हुआ। चार्जशीट का कोर्ट में जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed