फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife caught husband with his girlfriend in the room in bareilly

बाहरवाली के साथ था घरवाला: आपत्तिजनक हाल में पकड़े गए दोनों, आग बबूला पति पत्नी के पीछे तेजाब लेकर दौड़ा

Sat, 25 Nov 2023 06:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 06:31 PM IST
सार

कमरे में बाहर से ताला लगवाकर अंदर व्यापारी एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था। पत्नी ने खिड़की से देख लिया तो पति ने तेजाब की बोतल हाथ में लेकर उसे दौड़ा लिया। पत्नी ने किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
wife caught husband with his girlfriend in the room in bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली में महिला ने अपने पति को घर में युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इससे बौखलाए पति ने पत्नी पर तेजाब डालने का प्रयास किया। किसी तरह उसने खुद को बचाया। पीड़िता ने पति के खिलाफ किला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उस पर लड़कियों को फंसाकर देह व्यापार कराने का भी आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


किला थाना क्षेत्र के छीपी टोला निवासी युवती की शादी दिल्ली के युवक से 14 साल पहले हुई थी। शादी के बाद पति और ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। आरोप है कि पति हरियाणा की शराब तस्करी कर दिल्ली में बेचता है और लड़कियों को फंसाकर उनसे देह व्यापार कराता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Uttarkashi Tunnel: सुरंग में फंसे मंजीत का फोटो देख रो पड़ती हैं मां, एसडीएम से बोलीं- मेरा बेटा कब आएगा साहब
विज्ञापन
विज्ञापन

 

दिखावे के लिए चलाता है दुकान, करता है गलत काम  
महिला का आरोप है कि उसका पति दिखावे के लिए घड़ी और चश्मे की दुकान चलाता है। दुकान पर नौकर रोहित और कमाल काम करते हैं, जो पति के गलत काम में साथ देते हैं। कुछ दिन पहले पत्नी पति की दुकान पर पहुंची तो वह नहीं मिला। इसके बाद वह पति के एक कमरे पर पहुंचीं, जो उसने किराये पर ले रखा था। कमरे में बाहर से ताला लगा था, लेकिन शक होने पर पत्नी ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो वह दंग रह गए। 

पति एक युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में था। पत्नी पुलिस बुलाने लगी तो नौकर कमाल ने ताला खोलकर दोनों को भगा दिया। इसके कुछ देर बाद नाराज पति ने तेजाब की बोतल हाथ में लेकर पत्नी को दौड़ा लिया। पत्नी की तरफ से किला थाने में पति व ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed