फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   wife and her lover accused of murdering her husband were sent to jail in Bareilly

एक और 'मुस्कान': पति की हत्या कर फंदे से लटकाया, बरेली में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को भेजा गया जेल

Fri, 18 Apr 2025 05:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 05:02 PM IST
सार

बरेली में सफाई कर्मी केहर सिंह की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया गया। दोनों ने केहर सिंह की गला दबाकर हत्या की थी, फिर शव को फंदे से लटका दिया था। पोस्टमॉर्टम में हत्या का राज खुला। 

विज्ञापन
wife and her lover accused of murdering her husband were sent to jail in Bareilly
आरोपी रेखा और पिंटू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी नगर पंचायत में संविदा पर तैनात रहे सफाई कर्मी केहर सिंह की हत्या उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। मृतक के भाई की तहरीर पर केहर की पत्नी रेखा व उसके प्रेमी पिंटू के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपियों ने केहर सिंह की हत्या गला घोंटकर की थी। वारदात को खुदकुशी का रूप देने के लिए फंदे से लटका दिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण गला घोटना आया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शुक्रवार को रेखा और उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

13 अप्रैल को फंदे से लटका मिला था शव 
13 अप्रैल को केहर सिंह का शव किराये के कमरे में लटका मिला था। पुलिस के मुताबिक, सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। खिड़की भी बंद थी।  शव फंदे से उतारा गया तो सभी मान रहे थे कि किसी वजह से परेशान होकर केहर सिंह ने आत्महत्या कर ली है। हालांकि, अलीगंज के खैलम देहा जागीर गांव से पहुंचे केहर के भाई अशोक ने उसी वक्त साजिश की आशंका जताई थी। तब पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने दूसरे दिन शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें- बरेली में मुठभेड़: पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट ने चौंकाया तो पत्नी से की पूछताछ
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्ट्रंगुलेशन (गला घोटना) लिखा है। जहर की आशंका में विसरा भी सुरक्षित किया गया है। इस पर पुलिस ने केहर की पत्नी से पूछताछ की। शुरुआत में वह टालमटोल करती रही, पर बाद में खाने में जहर देने की बात स्वीकार कर ली। एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। दोनों को राजश्री मेडिकल कॉलेज के समीप से गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed