फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Police arrested four criminals of inter-district gang in Bareilly

बरेली में मुठभेड़: पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से एक घायल

Fri, 18 Apr 2025 03:56 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 18 Apr 2025 03:56 PM IST
सार

मीरगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम ने मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनमें गोली लगने से एक घायल हो गया। आरोपियों से चोरी की गई नकदी, जेवर और कार बरामद हुई है। 

विज्ञापन
Police arrested four criminals of inter-district gang in Bareilly
मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मीरगंज थाना पुलिस और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार की रात मुठभेड़ के दौरान अंतरजनपदीय गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश असरुद्दीन गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सीएचसी मीरगंज भेजा गया। 

विज्ञापन


थाना पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि नेशनल हाईवे से परौरा के कच्चे रास्ते पर बंद पड़े ईंट भट्ठे के पास कुछ बदमाश वारदात की फिराक में खड़े हैं। मीरगंज पुलिस ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर एसएसपी ने एसओजी टीम और मीरगंज पुलिस को मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनों टीमों ने मौके पर पहुंचकर बदमाशों की घेराबंदी की। बदमाशों ने खुद को घिरता देख  लिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश असरुद्दीन गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने असरुद्दीन समेत चार बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


ये बदमाश पकड़े गए

  • असरुद्दीन पुत्र नन्हे अंसारी निवासी नगरिया कला, थाना फतेहगंज पूर्वी 
  • रुखसत उर्फ बिहारी उर्फ रुखसार पुत्र दिलदार हुसैन निवासी अंगूरी टांडा, थाना सुभाषनगर
  • कादिर पुत्र चिराजुद्दीन निवासी नगरिया कला, थाना फतेहगंज पूर्वी 
  • हरिओम पुत्र राम भरोसे निवासी चठिया चटनपुर, थाना फतेहगंज 

ये सामान हुआ बरामद 
आरोपियों से 14210 रुपये नकद, 1.19 किलो चांदी, 20 ग्राम सोना, एक बिना नंबर की कार, दो मोबाइल फोन, तमंचा और कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उन्होंने मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली के कौशल गुप्ता की ज्वेलरी शॉप से चोरी की थी। वह चोरी का माल मुकीम सुनार हम्ज़ा ज्वेलर्स पशुपति विहार कॉलोनी थाना बारादरी के यहां बेचते थे।

पांच आरोपियों की तलाश 
इस गिरोह में निसार पुत्र नसीर, चिरागुद्दीन पुत्र अब्दुल मजीद, रियाजउद्दीन उर्फ भूरा पुत्र अब्दुल मजीद. दिलशाद पुत्र नसरुद्दीन निवासी नगरिया कला थाना फतेहगंज पूर्वी और मुकीम सुनार हम्जा ज्वेलर्स भी शामिल हैं। पुलिस पांचों आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों पर बरेली, शाहजहांपुर समेत कई जिलों में चोरी, नकबजनी, अवैध असलहा, हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed