{"_id":"6733c90751112917650bc4c6","slug":"wife-along-with-her-lover-poisoned-her-husband-he-died-bareilly-news-c-396-1-bas1001-233-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दिया जहर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को दिया जहर, मौत
विज्ञापन
अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक के भाई ने बताया कि भाभी का गांव निवासी आरोपी से एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। इन दोनों लोगों के बीच में उनका भाई रोड़ा बन रहा था। सोमवार देर रात भाभी का प्रेमी उनके भाई को घर से बुलाकर ले गया था। उसे खेत पर ले जाकर शराब में जहर दे दिया और फरार हो गया। वहीं उनकी मौत हो गई।
जब इसकी जानकारी परिवार के लोगों को लगी तो वह खेत पर पहुंचे। इन लोगों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। परिवार के लोगों ने पत्नी पर भी प्रेमी का साथ देने का आरोप लगाकर अलीगंज थाना पुलिस से शिकायत की है।
गांव निवासी 38 वर्षीय ग्रामीण के भाई ने बताया कि लगभग एक साल पहले उसकी भाभी गांव के ही आरोपी के साथ अपने चार बेटों को छोड़कर चली गई थी। लगभग एक माह पहले वह वापस घर आ गई, फिर भाई के साथ उत्तराखंड में रहने लगी। तब उसके भाई के पास आरोपी ने कॉल कर गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी, जब वह दीपावली के समय परिवार सहित लौटा तो उसकी मां फिर आरोपी के घर रहने लगी। सोमवार को आरोपी भाई को जंगल की ओर ले गया और शराब में जहर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
आरोपी को खेत बटाई पर दिया था
भाई ने आरोपी को लगभग 12 बीघा खेत बटाई के लिए दे रखा था। गेहूं कटाई के वक्त भाभी का हेम सिंह के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। इसके बाद से ही भाभी के व्यवहार में बदलाव देखने को मिला। इस कारण घर में अक्सर क्लेश होता रहता था। थाना प्रभारी राम रतन सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद