फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Wife abused husband on Facebook in Badaun report filed

फेसबुक तक पहुंचा पति-पत्नी का विवाद: बहू की करतूत देख ससुर बोले- कहीं का नहीं छोड़ा, पति ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 26 Sep 2024 11:33 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Sep 2024 11:33 PM IST
सार

युवक का आरोप है कि पत्नी द्वारा की गई पोस्ट तेजी से वायरल हुई, जिससे मोहल्ले व तमाम परिचितों को पता चल गया। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो परिवार के लोगों ने एसएसपी ब्रजेश सिंह से गुहार लगाई। 

विज्ञापन
Wife abused husband on Facebook in Badaun report filed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दातागंज क्षेत्र में पिछले तीन साल से चल रहा पति-पत्नी का विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच गया। दिल्ली में मायके में रह रही पत्नी ने पति व पूरे परिवार को फेसबुक पर गालियां दी। पोस्ट वायरल हुआ तो मोहल्ले के लोगों को भी पता चल गया। पोस्ट से आहत परिवार एसएसपी के पास पहुंचा और शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर दातागंज पुलिस ने विवाहिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

दातागंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला अरेला निवासी पुष्पराज गुप्ता की 16 वर्ष पहले दिल्ली निवासी नेहा गुप्ता से शादी हुई थी। उनके तीन बच्चे हुए। तीन साल पहले दोनों के बीच घरेलू विवाद के चलते मनमुटाव रहने लगा। इसी बीच नेहा दो बेटों को लेकर दिल्ली में मायके चली गई। इसके बाद दिल्ली में पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों के बीच समझौते के प्रयास किए गए लेकिन बात नहीं बनी। घरेलू विवाद सोशल मीडिया तक पहुंच गया। पांच सितंबर को महिला ने पति को फेसबुक पर गालियां लिख दीं। इसके बाद पोस्ट तेजी से वायरल हुई तो मोहल्ले व तमाम परिचितों को पता लगा।

विज्ञापन

इससे पूरा परिवार काफी आहत हुआ। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो परिवार के लोगों ने एसएसपी ब्रजेश सिंह से गुहार लगाई। एसएसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को दातागंज पुलिस ने पति की तहरीर पर पत्नी नेहा गुप्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed