फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Widening work of Bareilly-Sitarganj Highway will start in March

Bareilly-Sitarganj Highway: बरेली-सितारगंज हाईवे का चौड़ीकरण मार्च में होगा शुरू, 65 फीसदी जमीन का अधिग्रहण

Sun, 11 Feb 2024 11:22 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 11 Feb 2024 11:22 AM IST
सार

बरेली से सितारगंज तक 71 किलोमीटर लंबा मार्ग फिलहाल टूलेन है। इसे फोरलेन किया जाएजा। चौड़ीकरण का कार्य मार्च से शुरू हो सकता है। यह हाईवे फोरलेन होने उत्तराखंड का सफर और बेहतर हो जाएगा। 

विज्ञापन
Widening work of Bareilly-Sitarganj Highway will start in March
प्रस्तावित बरेली-सितारगंज फोरलेन हाईवे - फोटो : विज्ञप्ति

विस्तार

बरेली-सितारगंज हाईवे के लिए 65 फीसदी जमीन का अधिग्रहण हो गया है। सात दिन के भीतर यह आंकड़ा 80 फीसदी तक पहुंच जाएगा। एनएचएआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) इसके बाद कार्यदायी संस्था के साथ काम शुरू करने का अनुबंध करेगा। निर्माण पूरा करने के लिए दो साल का समय दिया जाएगा। पहले फेज में 32 किलोमीटर मार्ग का चौड़ीकरण होगा। मार्च से काम शुरू हो जाएगा। हाईवे बन जाने के बाद यातायात को रफ्तार मिलेगी।

विज्ञापन


बरेली से सितारगंज तक 71 किलोमीटर लंबा मार्ग फिलहाल टूलेन (10 मीटर चौड़ा) है। इसे फोरलेन (23 मीटर चौड़ा) किया जाना है। बीच में पांच मीटर चौड़ा डिवाइडर रहेगा। मार्ग का 27.75 किलोमीटर हिस्सा बरेली में, 30.65 किलोमीटर हिस्सा पीलीभीत में और 12.40 किलोमीटर हिस्सा ऊधमसिंह नगर (उत्तराखंड) में पड़ता है। 
विज्ञापन


तौकीर रजा बोले: चौधरी चरण सिंह पहले से ही भारत रत्न..., चुनाव से पहले रिश्वत के तौर पर जयंत को खरीदा जा रहा
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग पर आठ बाइपास प्रस्तावित हैं। बरेली जिले में 20 गांवों के किसानों की जमीन ली जानी है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीपी पाठक ने बताया कि 80 फीसदी अधिग्रहण के बाद मार्ग का निर्माण शुरू होगा। कार्यदायी संस्था दो साल में काम पूरा करेगी।

एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर बीपी पाठक ने बताया कि उत्तराखंड से बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। नैनीताल और नानकमत्ता का सफर आसान होगा। वाहन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकेंगे। एनएचएआई जल्द ही काम शुरू कराएगा। 

तपेश्वरनाथ मंदिर मार्ग के लिए फिर पड़े टेंडर
नाथ कॉरिडोर के 11 मार्गों के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। दो मार्गों पर काम शुरू हो गया है। आठ मार्गोंं के टेंडरों का परीक्षण चल रहा है। टेंडर फाइनल होते ही निर्माण शुरू होगा। तपेश्वरनाथ मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण का टेंडर 20 फरवरी को खुलेगा। नाथ कॉरिडोर के कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री आ सकते हैं। इसलिए रफ्तार के साथ काम कराने की तैयारी है। 

सुभाषनगर पुलिया से तपेश्वरनाथ मंदिर तक 1.29 किलोमीटर लंबे मार्ग का छह करोड़ की लागत से चौड़ीकरण होना है। पहली बार में  इसके लिए सिर्फ एक टेंडर आया था। इसलिए दोबारा टेंडर निकाले गए। अधीक्षण अभियंता अभिनेश कुमार ने बताया कि अब 20 फरवरी को फिर से टेंडर खुलेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed