UP: कौन हैं चूहों की बलि चढ़ाने वाले IPS रोहन झा, खुद को बताते हैं कल्कि का अवतार... अब मुरादाबाद से हटे
आम दिनों में सामान्य रहने वाले रोहन झा के वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारी उनके अचानक बदलने वाले स्वभाव से हैरत में थे। मीडिया के जरिये इस तरह की खबरें आने के बाद डीजीपी प्रशांत कुमार ने इसे गंभीरता से लिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खुद को कल्कि अवतार बताकर चूहों की बलि देने वाले और कछुओं पर मोमबत्ती लगाने वाले ट्रेनी आईपीएस रोहन झा को मुरादाबाद से हटा दिया गया है। बरेली एसएसपी अनुराग आर्य ने उनकी भूमिका की जांच पूरी करके रिपोर्ट एडीजी के जरिये मुख्यालय भेज दी है, इसके आधार पर ही डीजीपी ने रोहन झा को मुख्यालय से संबद्ध कर लिया है।
26 जनवरी के आसपास मुरादाबाद में तैनात प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी रोहन झा खासी चर्चा में रहे थे। उनकी अजीबोगरीब हरकतों ने साथियों व अधीनस्थों को सकते में डाल दिया था। वह खुद को भगवान कल्कि का अवतार बताने लगे थे। वह कभी परेड ग्राउंड में गाड़ी दौड़ाते थे तो कभी चूहे की गर्दन काटकर उसे जीवित करने का दावा करते थे।
वरिष्ठ से लेकर कनिष्ठ अधिकारी तक रोहन के बदले स्वभाव से हैरत में थे
आम दिनों में सामान्य रहने वाले रोहन झा के वरिष्ठ व कनिष्ठ अधिकारी उनके अचानक बदलने वाले स्वभाव से हैरत में थे। मीडिया के जरिये इस तरह की खबरें आने के बाद डीजीपी प्रशांत कुमार ने इसे गंभीरता से लिया था। उन्होंने ईमानदार व निष्पक्ष छवि के लिए चर्चित बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य को रोहन झा प्रकरण की जांच सौंपी थी।
पढ़ें- पूर्व मंत्री की बहू की मौत: बेडरूम में इस हाल में मिले प्रेमी और पति, तीनों बंद कमरे में कर रहे थे शराब पार्टी
बरेली एसएसपी ने फुटेज देखे, अभी रोहन झा का बयान बाकी
अनुराग आर्य ने मुरादाबाद जाकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की और संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए। सीसीटीवी फुटेज भी देखे गए जिनमें रोहन झा इस तरह की हरकतें करते नजर आ रहे हैं। इसके बाद एसएसपी ने अपनी जांच रिपोर्ट एडीजी रमित शर्मा की संस्तुति के बाद डीजीपी को भिजवा दी। बताया जा रहा है कि रोहन झा के अवकाश पर होने की वजह से उनका बयान अभी दर्ज नहीं हो सका है, इसलिए फिलहाल अनुराग आर्य ने अंतरिम जांच रिपोर्ट ही भेजी है। रोहन झा का बयान दर्ज कर इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। अंतरिम जांच में आरोपों की पुष्टि होने की वजह से डीजीपी ने रोहन झा को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।
कौन हैं रोहन झा
रोहन झा 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह मूल रूप से बिहार के निवासी बताए जाते हैं पर उनका घर फिलहाल दिल्ली में है। उनके पिता व परिवार के कई लोग आईएएस अधिकारी रहे हैं जो बिहार सरकार में उच्च पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। अपने परिवार में रोहन झा पहले आईपीएस हैं। उनका जन्म 20 अप्रैल 1992 को हुआ था। उन्होंने गणित से बीएससी तक की पढ़ाई की। इसके बाद ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में एमबीए किया। मुरादाबाद में उनकी तैनाती 2 सितंबर 2024 को हुई थी। पिछले दिनों उन्हें वरिष्ठ वेतनमान में प्रोन्नत किया गया। डीआईजी रेंज मुरादाबाद मुनिराज गोबू ने 10 जनवरी को रोहन झा व उनके बैच के तीन अधिकारियों के कंधे पर रैंक प्रतीक लगाया था।
संबंधित वीडियो-
यह भी पढ़ें- प्यार का कत्ल: सौरभ के दिल पर चाकू से तीन वार, साल में 1800 पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर नहीं भूल पा रहे मंजर