फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Who all were victimized by Honey's honey trap gang, the truth will be revealed

Bareilly News: हनी के हनी ट्रैप गैंग ने किस-किसको बनाया शिकार, खुलेगी हकीकत

Wed, 27 Aug 2025 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 03:13 AM IST
विज्ञापन
Who all were victimized by Honey's honey trap gang, the truth will be revealed
रिटायर्ड दरोगा के बेटे के गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश तेज
विज्ञापन

बरेली। हनी खान उर्फ नेहा के सहारे रिटायर्ड दरोगा के बेटे के हनी ट्रैप गिरोह ने कितने लोगों को उगाही का शिकार बनाया, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। पता लगा है कि कई लोग समाज में बदनामी के डर से पुलिस के पास शिकायत करने नहीं पहुंचे। जेल भेजे गए आरोपियों से अहम सुराग मिले हैं जिनके जरिये पुलिस विवेचना में तेजी ला रही है।
बदायूं निवासी छात्रा हनी खान के सहारे लोगों को फंसाकर रंगदारी वसूलने के पांच आरोपी सोमवार को जेल भेज दिए गए। इनके तीन साथियों की तलाश की जा रही है। आमतौर पर लोग बदनामी के डर से शिकायत नहीं करते हैं। महलऊ निवासी अमित राठौर भी शादीशुदा शख्स है। इन लोगों को पता था कि अमित बदनामी के डर से शिकायत नहीं करेगा और उस पर रुपये का इंतजाम है, इसीलिए उसे शिकार बनाया गया। बताया जा रहा है कि अगर एसएसपी तक मामला न पहुंचता और पुलिस सबूत नहीं जुटाती तो पहले की तरह इस बार भी गैंग बचने में कामयाब हो जाता। बताया जा रहा है कि गिरोह ने अन्य लोगों को भी अपना शिकार बनाया है। जल्द ही अन्य पीड़ित सामने आ सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

----
बेरोजगारी और नशे की लत ने बनाया अपराधी
हनी ट्रैप गिरोह में पकड़े गए अधिकतर सदस्य शिक्षित होने के बाद भी बेरोजगार और नशे के आदी है। नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए वह कभी-कभी छोटा मोटा काम करते हैं। जब अधिक धन की जरूरत पड़ी तो सभी ने मिलकर हनी ट्रैप गिरोह बना लिया। जिस अमित राठौर को गिरोह ने अपने चंगुल में फंसाया है वह शराब ठेके के आसपास कैंटीन चलाता है। गिरोह के सदस्य ठेके पर पार्टी करने जाते हैं। इस दौरान अमित गिरोह की निगाह में आ गया। अमित के दोस्त आकाश ने उसके मोबाइल नंबर से लेकर जरूरी बातें गिरोह के सदस्यों को बताईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हनी ट्रैप गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश को पुलिस की टीम लगी है। कोई नया पीड़ित या मामला सामने आया तो साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed