फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   While filling the pits of the path of the Home Minister, the water dip line was also filled with cement.

गृहमंत्री की राह के गड्ढे भरते-भरते पानी डिप लाइन भी सीमेंट से पाट दी

Thu, 30 Dec 2021 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
While filling the pits of the path of the Home Minister, the water dip line was also filled with cement.
साहूकारा में बंद की गई पाइप लाइन।
नगर निगम ने अमित शाह के रोड शो के रूट पर छोटे-बड़े सभी गड्ढों का किया पैचवर्क
विज्ञापन

रूट वाले रास्ते के ऊपर से निकले बिजली के तारों को हटाकर साइड में किया गया
बरेली। गृहमंत्री अमित शाह के होने वाले रोड शो के रूट पर बृहस्पतिवार को दिनभर साफ-सफाई और सड़क मरम्मत काम होता रहा है। साहूकारा बाजार में जिन दुकानों के बाहर कई सालाें से जो गड्ढे नगर निगम और पीडब्लयूडी ने कभी नहीं भरे बृहस्पतिवार को उन्हें भी भर दिया गया। सड़कों के ऊपर तार के जाल को साइड में कर दिया गया है। गड्ढे भरने की जल्दबाजी में निगम के कर्मियों ने साहूकारा में सड़क पर आपातकालीन के लिए बनाई गई पानी की डिप को भी बंद कर चले गए हैं। अब ऐसे में यदि कोई आपातकालीन स्थिति हुई तो पानी के लिए सड़क की खोदाई करनी होगी।
गृहमंत्री अमित शाह के बरेली में रोड शो करने की सूचना भर से ही शहर के विकास को मानो बूस्टर डोज लग गई हो। बीते दो दिनों से शहर के चौराहों का सुंदरीकरण और साफ सफाई का काम जोरो पर हो रहा है। बृहस्पतिवार को पटेल चौक की प्रतिमा की धुलाई और रंग रोगन का काम किया गया। लोहे की टूटी रेलिंग को बेल्ड कराया गया और चौक पर सड़क निर्माण का काम पूरा किया गया। इसी तरह यहीं विवेकानंद पार्क के बाहर टायल्स बिछाने का काम किया गया। नगर निगम के सामने सड़क निर्माण पूरा हुआ और कालीबाड़ी में दिनभर पैचवर्क का काम होता रहा। डिवाइडरों पर रंग रोगन का काम होता रहा।
विज्ञापन

साहूकारा बाजार में सड़क पर कई छोटे-बड़े गड्ढे थे। उन पर दिनभर पैचवर्क होता रहा। जल्दबाजी में नगर निगम की टीम पानी की लाइन को भी सीमेंट से पाट गई। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि यह लाइन कई साल से है और किसी भी आपात स्थिति में यहां से पानी लिया जा सके। इसलिए उसे डाला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों से बात
बाजार में एक पानी की लाइन की डिप कई साल पहले तैयार की गई थी। जिससे कि यदि कभी को आपात स्थिति बने तो यहां से पानी लिया जा सके। पैचवर्क कर रही टीम उसका भी पैचवर्क कर गई। -राकेश
जितनी तेजी से इस समय पैचवर्क किया जा रहा है। उतना काम कभी नहीं हुआ है। कई बार शिकायत के बाद समस्याआें का निस्तारण नहीं होता है और अब तेजी से काम हो रहा है। -संदीप
बाजार में कहीं भी सड़क पर कोई समस्या नहीं रह गई है। दुकानदारों के दुकान के बाहर सड़कों पर गड्ढे थे लेकिन उन्हें कभी भरा ही नहीं गया है। अब सब अचानक तेजी से हो गया है। -सुनील कुमार

गृहमंत्री के स्वागत के लिए बाजार की सड़क को चमका दिया गया है। बिजली के तारों का जाल भी किनारे कर दिया गया है। सभी गड्ढे भर दिए गए हैं। -अंकुर अग्रवाल
31 दिसंबर तक किया अतिक्रमण तो होगी कड़ी कार्रवाई
बरेली। गृहमंत्री के रोड शो वाले रूट पर बृहस्पतिवार को नगर निगम की पूरी टीम सड़क पर उतर आई और अतिक्रमण कारियो के खिलाफ अभियान चलाया। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद, अपर नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह, मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार और अतिक्र मण प्रभारी ललितेश सक्सेना की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। चेतावनी दी गई कि 31 दिसंबर तक किसी भी दशा में अतिक्रमण न करें, नहीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed