फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Where shall the child , are no chairs or tables

कहां बैठेंगे बच्चे, कुर्सी-मेज तो हैं नहीं

Thu, 18 Feb 2016 12:50 AM IST
बरेली
बरेली Updated Thu, 18 Feb 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हो रही हैं। पहले दिन 107620 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगी। सब से बड़ी समस्या परीक्षार्थियों के बैठने के लिए फर्नीचर का पर्याप्त इंतजाम न होना है। हालांकि डीआईओएस गजेन्द्र कुमार ने देर रात तक केन्द्र व्यवस्थापकों से फोन पर बात कर रिपोर्ट ली। बेसिक शिक्षा विभाग से 1500 कक्ष निरीक्षकों के मिलने के बाद उन्होंने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

142 परीक्षा केंद्रों पर 4530 कक्ष निरीक्षक बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं कराएंगे। रेलवे उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, विष्णु इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज क्यारा में हिंदी के पेपर कम पड़ने की सूचना के बाद भी बुधवार शाम तक पर्चे केन्द्र पर नहीं पहुंचे थे जिससे केन्द्र व्यवस्थापक चिंतित हैं। उनका कहना है कि यदि समय से पर्चे नहीं आए तो परीक्षा कराने में कठिनाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि कॉलेज में फर्नीचर की कमी बरकरार है। कई विद्यालय बुधवार को भी डीआईओएस ऑफिस में फर्नीचर की कमी की समस्या लेकर पहुंचे। जिले में ऐसे आठ-दस केंद्र कई बार इस समस्या को उठा चुके हैं। हालांकि, डीआईओएस गजेंद्र कुमार केंद्र व्यवस्थापकों को यह हिदायत दे रहे हैं कि कहीं भी परीक्षार्थियों को दरी पर न बैठना पड़े। उन्होंने यह भी बताया कि सचल दल की पांचों टीमें सुबह छह बजे ही निकल पड़ेंगे। इसके लिए फोर्स की भी व्यवस्था हो गई है।
विज्ञापन

---------------

18 संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी खास नजर
बोर्ड से संवेदनशील केन्द्र के रूप में चिह्नित किए गए 18 केंद्रों पर खास नजर रखी है। वहां स्टेटिस मजिस्ट्रेट भी पूरे दिन तैनात रहेंगे। इसके अलावा फोर्स की भी खास व्यवस्था की गई है, गड़बड़ होने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। कृषि इंटर कॉलेज परधौली, पांचाल प्रदेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेवती आंवला, सतीश चंद्र इंटर कॉलेज पढेरा फरीदपुर, दर्शनानंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अंगदपुर खमरिया फरीदपुर, आनंद मेमोरियल इंटर कॉलेज भिलैया बहेड़ी, खुसरो मेमोरियल इंटर कॉलेज सनईया रानी सीबीगंज, रिजवान हुसैन कादरी इंटर कॉलेज बल्लिया सीबीगंज, आदर्श कृष्णा देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नवदिया झादा, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज हौसपुर मीरगंज, दुनका इंटर कॉलेज मीरगंज, आत्मा राम इंटर कॉलेज बल्लिया आंवला, ठाकुर रोशन सिंह मेमोरियल इंटर कॉलेज चठिया फैजू फरीदपुर, सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरीदपुर बहेड़ी, प्रताप किसान जनता आदर्श इंटर कॉलेज मझगवां आंवला, चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राजपुर कलां आंवला, सर्वोदय जन कल्याण इंटर कॉलेज भमोरा आंवला, डीआरएम इंटर कॉलेज आंवला, अजीत सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुतरोई आंवला को संवेदनशील चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed