फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the woman stopped talking, the young man put vulgar pictures on Facebook

महिला ने बात करना बंद की तो युवक ने फेसबुक पर डाल दीं अश्लील तस्वीरें

Thu, 23 Jul 2020 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
When the woman stopped talking, the young man put vulgar pictures on Facebook
demo photo - फोटो : demo photo

फेसबुक से ही शुरू हुआ था दोनों में मेलजोल, रेस्टोरेंट ले जाकर धोखे से खींची थी तस्वीर
विज्ञापन

महिला की शिकायत पर इज्ज्तनगर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

बरेली। फेसबुक से शुरू हुई दोस्ती ने एक विवाहिता के जीवन में जहर घोल दिया है। दोस्ती के बहाने मेलजोल बढ़ाने वाले युवक ने एक दिन रेस्टोरेंट ले जाकर चुपके से महिला की अश्लील फोटो खींच ली। युवक की हरकतों पर महिला को एतराज हुआ तो उसने बात करना बंद कर दी। लेकिन इससे नाराज युवक ने महिला की अश्लील फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दीं। एक फर्जी आईडी के जरिए फेसबुक पर वायरल हो रही इन तस्वीरों पर महिला के देवर की नजर पड़ी तो बात उसकी ससुराल तक पहुंची। महिला ने पुलिस से शिकायत की है कि इन्हीं तस्वीरों के दम पर युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा है। रुपयों की डिमांड करने का भी आरोप है।
इज्जत नगर थाने में दर्ज कराई शिकायत में महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी और उसके पिता का आपराधिक इतिहास है। जब उसने बात करना बंद की तो युवक ने उसे अपने और पिता के आपराधिक कारनामों का हवाला देते हुए अंजाम भुगतने की भी धमकी दी।
विज्ञापन

मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाली एक विवाहिता ने शादी के बाद भी पढ़ाई जारी रखने का फैसला किया और एक कालेज में बीए में दाखिला ले लिया। महिला ने बताया कि कॉलेज आते - जाते समय उनके मायके में पड़ोस में रहने वाला एक युवक अनिकेत ऋषिवाल उनका पीछा करने लगा। आए दिन उनका पीछा करने के साथ ही उसने फेसबुक पर भी फ्रैंड रिक्वेस्ट भेजी और धीरे- धीरे उनसे बातें करने लगा। जान पहचान बढ़ाने के बाद वह एक दिन विवाहिता को रेस्टोरेंट में ले गया। महिला का आरोप है कि रेस्टोरेंट में उसने उनकी एक फोटो खींच ली। रेस्टोरेंट में युवक की हरकतों पर शक होने के बाद उन्होंने उससे दूरी बना ली और बोलचाल एकदम बंद कर दी। आरोप है कि विवाहिता से कोई संपर्क न होने पर आरोपी ने महिला का रेस्टोरेंट में लिया फोटो रजत नागपाल नाम के एक युवक की आईडी से फेसबुक पर वायरल करा दिया। इसमें महिला को कॉल गर्ल बताते हुए आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई तो महिला के देवर की नजर एक दिन इस फोटो पर पड़ी। महिला के ससुराल वालों ने आरोपी से इस बारे में बात की और फोटो हटाने को कहा तो उसने रुपयों की डिमांड रख दी। आरोप है कि फोटो अपलोड करने वाली आईडी को चला रहे शिवम ने भी महिला के परिवार को ब्लैकमेल किया। विरोध करने पर आरोपी ने अपने परिवार के आपराधिक इतिहास का हवाला देकर पीड़िता को धमकाया भी। परेशान होकर महिला पुलिस के पास पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed