फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the vehicle was stopped during checking, stones were thrown at the police.

Bareilly News: वाहन चेकिंग के दौरान रोका तो पुलिस पर फेंके पत्थर

Mon, 03 Mar 2025 02:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
When the vehicle was stopped during checking, stones were thrown at the police.
आंवला। वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोका तो गुस्साए आरोपी युवक ने दोस्तों के साथ पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस ने सबक सिखाते हुए घटना में शामिल चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम टीम रामनगर रोड पर वाहन चेकिंग कर रही थी। रामनगर की ओर से आ रहे बाइक पर चार लोग सवार थे। पुलिस टीम को देखकर बाइक पर बैठे साथियों ने अपने एक साथी को उतार दिया। बाइक से उतरकर पैदल आ रहे व्यक्ति फुंदननगर निवासी सुरजीत से जब पुलिस ने बाइक पर सवार अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की तो आरोपी सुरजीत ने पुलिस से अभद्रता करते हुए तीखी नोकझोंक की। झड़प के बाद आरोपी वहां से चला गया। कुछ देर बाद अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर आया। उसके साथ आए लोगों ने पुलिस से गाली-गलौज की।
विज्ञापन

बात बढ़ने पर ईंट-पत्थर फेंकने लगे। घटना में शामिल आरोपी सुरजीत, रमन, जितेंद्र व धर्म सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed