फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the vehicle changed, the other driver stopped and committed robbery.

Bareilly News: गाड़ी बदली तो दूसरे चालक ने रोककर की लूटपाट

Fri, 14 Feb 2025 12:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
When the vehicle changed, the other driver stopped and committed robbery.
हद से ज्यादा शराब पीकर गाड़ी को खंती में गिरा दिया
विज्ञापन

हाफिजगंज। गाड़ी बदली तो दूसरे चालक ने रोककर पीड़ित व उसके परिजनों से लूटपाट की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की है।

थाना क्षेत्र के गांव कमुआ निवासी हरीराम ने बताया कि 10 फरवरी को वह अपने पुत्र की शादी के लिए बहू देखने के लिए भोजीपुरा के गांव जल्लालाडपुर इको गाड़ी बुक करके गए थे, जहां पर इको चालकों ने तादाद से ज्यादा शराब पी, जिस कारण कार को खंती में गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने उसी गांव से दूसरी गाड़ी मंगाकर घर लौटे तो उक्त इको चालक नाराज होकर कमुआ पुलिया के पास घात लगाकर रोड घेरकर उनकी कार को रुकवा लिया। गालियां देकर मारपीट करते हुए गाड़ी में तोड़फाेड़ कर दी। परिवार से रेखा रानी के गले से सोने का हार, आरती देवी के कान से सोने की बाली व उसकी पत्नी सुमित्रा देवी के पर्स से 20 हजार रुपये निकाल लिए। उनके पुत्र राहुल के हाथ की घड़ी, अंगूठी छीनकर धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख वे वहां से भाग निकले। एसएसपी से शिकायत के बाद पुलिस जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed