फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   When the police stopped the procession calling it a new tradition, the BJP district president himself rode on the bulldozer

Bareilly News: पुलिस ने नई परंपरा बताकर रोकी शोभायात्रा तो खुद बुलडोजर पर सवार हुए भाजपा जिलाध्यक्ष

Tue, 08 Apr 2025 02:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
When the police stopped the procession calling it a new tradition, the BJP district president himself rode on the bulldozer
बरेली। योगी सरकार में कानून-व्यवस्था का प्रतीक बन चुके बुलडोजर ने बरेली के फरीदपुर में हंगामा व विरोध-प्रदर्शन शुरू करा दिया। स्थानीय रामलीला कमेटी की रामनवमी शोभायात्रा में बुलडोजर को शामिल कर लिया गया। पुलिस ने नई परंपरा बताते हुए इसे रोक दिया। इसके विरोध में शोभायात्रा में शामिल लोगों ने हंगामा और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे भाजपा के आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने कहा कि यह कोई नई परंपरा नहीं। बुलडोजर पांच साल से शोभायात्रा में शामिल हो रहा है। इसके बाद उन्होंने खुद ही बुलडोजर पर सवार होकर शोभायात्रा निकलवाई।
विज्ञापन

फरीदपुर कस्बा के सीएएस इंटर कॉलेज मैदान से सोमवार दोपहर आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में यह शोभायात्रा शुरू हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह ने ही सीएएस इंटर कॉलेज से शोभायात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभायात्रा में कुछ लोग बुलडोजर पर सवार होकर निकले। यह देख पुलिस अधिकारियों ने नई परंपरा बताकर उसे रोक दिया। इससे गुस्साए लोगों ने शोभायात्रा रोककर झांकियां सड़क पर खड़ी कर दीं। स्टेशन रोड पर वे धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि पिछले वर्षों में भी शोभायात्रा में बुलडोजर शामिल रहा था। यह हंगामा और नोकझोंक डेढ़ घंटे तक चली।
विज्ञापन

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह खुद माैके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य माहाैल बिगाड़ना नहीं है। हम कोई नई परंपरा भी शुरू नहीं कर रहे हैं। रामलीला समिति की ओर से पूर्व में निकाली गई शोभायात्राओं के फोटो और वीडियो भी पुलिस को दिखाए। इसके बाद पुलिस ने शोभायात्रा में बुलडोजर को शामिल करने की अनुमति दे दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने पुलिस व प्रशासन के अफसरों से कहा कि वह खुद बुलडोजर पर सवार होकर शोभायात्रा के आगे चलेंगे। कोई विवाद नहीं होने दिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आयोजकों को परंपरागत स्वरूप में शोभायात्रा निकालने के लिए कहा गया। इसपर सभी सहमत हो गए। सभी को समझाकर शोभायात्रा पूरी कराई गई। - मल्लिका नैन, एसडीएम फरीदपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed